Mouni Amavasya
नई दिल्ली। मौनी अमावस्या (Mouni Amavasya) के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को यूपी के प्रयागराज जिले में पहुंची हैं। यहां पर प्रियंका गांधी ने संगम में डुबकी लगाई है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने आनंद भवन का भी दौरा किया था। बता दें कि अगले साल होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की सूबे में मौजूदगी लगातार बढ़ रही है।
जीवन में सफलता के लिए तय होनी चाहिए प्राथमिकताएं
मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान में गंगा तट प्रयागराज पहुंची महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी। pic.twitter.com/gNjtML05d8
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 11, 2021
बता दें कि कि मौनी अमावस्या के दिन को दान, स्नान के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में इसी मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयागराज दौरा कर रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा आनंद भवन पहुंच कर अनाथ बच्चों से मुलाकात की है।