Priyanka Gandhi

जिस दिन न हो पेट्रोल -डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी ,उस दिन का नाम हो “अच्छे दिन” : प्रियंका गांधी

1163 0

लखनऊ। बढ़ती महंगाई को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने कहा कि भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम ‘अच्छा दिन’ कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो। लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की जेब ढीली कर दी है।

…तो अब स्मृति ईरानी का होगा अमेठी में अपना आशियाना

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। बढ़ती महंगाई के विरोध में विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

प्रियंका ने बनाया महंगाई को मुद्दा

प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर कहा कि ”भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम ‘अच्छा दिन’ कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो, क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए ‘महंगे दिन’ हैं।

यूपी में एक्टिव हैं प्रियंका गांधी

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे देखते हुए प्रियंका यूपी(Priyanka Gandhi) में काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाकर किसानों के मुद्दों पर भी सरकार को घेर रहीं प्रियंका(Priyanka Gandhi) शनिवार को मुजफ्फरनगर का रुख करेंगी।

मुजफ्फरनगर के बघरा गांव में वो किसानों को संबोधित करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) यूपी के सहारनपुर और बिजनौर में हुई किसान महापंचायत में शामिल हो चुकी हैं। किसान आंदोलन को लेकर भी प्रियंका(Priyanka Gandhi) सरकार पर हमलावर हैं. फरवरी में अब तक प्रियंका 4 बार यूपी का दौरा कर चुकी हैं।

Related Post

Maha Kumbh

Maha Kumbh 2025 में स्पीड बोट और मिनी क्रूज से मिनटों में संगम पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

Posted by - October 24, 2024 0
प्रयागराज: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सरल बनाने की तैयारियां पूरे जोर पर…
Maha Kumbh

महाकुंभ में संलग्न स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को मिलेगा स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा का लाभ

Posted by - November 23, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को सीएम योगी (CM Yogi) के विजन के मुताबिक स्वच्छ और स्वस्थ महाकुम्भ बनाने का…
उर्मिला मातोंडकर की रैली

उर्मिला के चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े कांग्रेस-बीजेपी समर्थक, जमकर चले लात-घूंसे

Posted by - April 15, 2019 0
मुंबई। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प ने मशहूर ऐक्ट्रेस और मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट…