प्रियंका गांधी

धक्का-मुक्की के बीच प्रियंका गांधी कार्यक्रम स्थल पहुंचीं, कर रहीं हैं पीड़ितों से मुलाकात

893 0

आजमगढ़। आजमगढ़ के बिलरियागंज में सीए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से मिलने के लिए प्रियंका गांधी पहुंची हैं। वह फरिहा, निजामाबाद, तहबरपुर, जुनेद गंज, पटवध के रास्ते लगभग 1:05 पर बिलरियागंज पहुंची।

पुलिस ने सभी नेताओं के साथ ही मीडिया कर्मी को भी अंदर जाने से मना कर दिया

कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से लगभग 200 मीटर पहले ही वाहन से उतार लिया है। काफी देर से कार्यकर्ता पार्टी का झंडा बैनर लिए उनके स्वागत का इंतजार कर रहे थे। धक्का-मुक्की के बीच प्रियंका गांधी किसी तरीके से निर्धारित स्थल सलीम के अहाते में पहुंची। इसके अलावा पुलिस ने सभी नेताओं के साथ ही मीडिया कर्मी को भी अंदर जाने से मना कर दिया।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय मौके पर थोड़ी देर से पहुंचने के कारण भीड़ में फंस गए

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय मौके पर थोड़ी देर से पहुंचने के कारण भीड़ में फंस गए। पुलिस किसी तरह उनको भी निकालकर सलीम के हाथ तक पहुंचाया। अन्य किसी कांग्रेसी नेता को भी अंदर जाने का मौका नहीं मिला।

दिल्ली : भजनपुरा के एक घर में पांच शव मिला, मौके पर पहुंची पुलिस 

प्रियंका गांधी वाड्रा के पहुंचने से पहले ही पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई

प्रियंका गांधी वाड्रा के पहुंचने से पहले ही पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई है। पुलिस ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को धक्का दे दिया। फिर क्या था कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह और एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने समझाकर मामले को शांत कराया।

बहुत से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देर से पहुंचे। जिसके कारण वह बाहर ही रह गए। अंदर जाने का उन्होंने बहुत प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार की सुबह वाराणसी पहुंची थी। प्रियंका गांधी का वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओंं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

प्रियंका गांधी के गाड़ी के आगे-आगे चलते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। हालांकि इस दौरान सुरक्षा में लगे जवानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान स्वागत में मुख्य रूप से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, अजय कुमार लल्लू, जिला अध्यक्ष गौरव पांडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Ram

रामोत्सव 2024: 30 दिसंबर को त्रेतायुगीन वैभव में नजर आएगी रामनगरी

Posted by - December 26, 2023 0
अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) हर्ष उमंग व उत्साह से लबरेज है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या…
Mathura's Peda, Agra's Petha will get GI tag

योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास

Posted by - January 30, 2023 0
लखनऊ। पूरब से पश्चिम। उत्तर से दक्षिण। शहर दर शहर और कस्बों की अपनी कुछ पहचान है। न जाने कब…