Shrimad Bhagwat Gita

केंद्रीय कारागार आगरा के कैदी पढ़ेंगे ‘श्रीमद् भागवत गीता’

442 0

आगरा। उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदी अब गीता का ज्ञान भी ले सकेंगे। योगी सरकार द्वारा कैदियों के लिए केंद्रीय कारागार आगरा में ‘गीता बैंक’ (Gita Bank) की स्थापना की गई है। इस गीता बैंक में श्रीमद् भागवत गीता (Shrimad Bhagwat Gita) की 100 प्रतियां रखी गई हैं। गीता बैंक से श्रीमद् भागवत गीता (Shrimad Bhagwat Gita) को लेकर कारागार के बंद कैदी गीता का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। योगी सरकार की मंशा है कि इससे जेल में बंद कैदियों की मनोदशा में बदलाव आएगा और वह अच्छे नागरिक बनकर जेल से रिहा होंगे।

आगरा जेल से हुई शुरुआत

डीआईजी कारागार आगरा राधाकृष्ण मिश्रा ने बताया कि गीता के ज्ञान से कैदियों को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की जेलों में केंद्रीय कारागार आगरा से गीता बैंक की शुरुआत की गई है। इस बैंक से कैदी श्रीमद् भागवत गीता (Shrimad Bhagwat Gita) जारी कराकर पढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों को नैतिक, चारित्रिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास के लिए जेल प्रशासन की ओर कई काम किए जा रहे है।

कैदियों के नैतिक व चारित्रिक उत्थान के साथ ही धर्म और न्याय की स्थापना में गीता ज्ञान यज्ञ बहुत उपयोगी साबित होगा। संपूर्ण विश्व और विश्वबंधुत्व के लिए एकमात्र आधार सिर्फ श्रीमद् भागवत गीता है। इसी सोच के साथ भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के सहयोग से केंद्रीय कारागार आगरा में गीता बैंक की स्थापना की गई है।

समाजसेवियों और संगठनों ने दिया दान

इस गीता बैंक में फिलहाल श्रीमद् भागवत गीता की 100 प्रतियां उपलब्ध हैं। समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से गीता बैंक के लिए गीता दान करा इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। बता दें कि केंद्रीय कारागार आगरा में 2200 से ज्यादा सजायाफ्ता कैदी निरुद्ध हैं। केंद्रीय कारागार आगरा में 150 से अधिक का स्टाफ तैनात है।

Related Post

grenede attack

कश्मीर यूनिवर्सिटी गेट पर ग्रेनेड हमले में दो नागरिक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आतंकियों ने मंगलवार को ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में दो…
cm yogi

सीएम योगी ने कहा- ‘सेक्युलरिज्म’ शब्द भारत की परंपराओं को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा खतरा

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ । रामायण विश्वमहाकोश के विमोचन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ (cm yogi adityanath) ने भारत और भारतीय संस्कृति पर…
Nita Ambani and Ivanka

नीता अंबानी के BHU में प्रोफेसर बनने की खबर निकली फर्जी

Posted by - March 17, 2021 0
मुंबई । इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रवक्ता ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी (Neeta Ambani) को बीएचयू में विजिटिंग…
CM YOGI

अब बिना टेंडर सरकारी अस्पताल खरीद सकेंगे दवाइयां और उपकरण

Posted by - April 17, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी की आपात परिस्थितियों को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। सरकारी अस्पतालों (Government…
AK Sharma

घोसी उपचुनाव दो प्रत्याशियों के बीच नहीं, बल्कि विकासवाद और परिवारवाद के बीच है: एके शर्मा

Posted by - September 3, 2023 0
लखनऊ/घोसी। घोसी उपचुनाव (Ghosi By-Election) दो प्रत्याशियों के बीच नहीं, बल्कि अच्छाई-बुराई, सत्य-असत्य व विकासवाद और परिवारवाद के बीच है।…