success in life

जीवन में सफलता के लिए तय होनी चाहिए प्राथमिकताएं

1387 0

नई दिल्ली। मोटीवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा लिखते हैं कि जीवन आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं? आप किन कार्यों को सर्वाधिक महत्व देते हैं? इस सवाल का जवाब अधिकतर लोगों के पास नहीं होता। उन्होंने कहा कि लेकिन आपकी सफलता या प्रगति का आधार यही है कि आप अपनी प्राथमिकताएं जानते हैं। जब आप अपनी प्राथमिकताओं को तय नहीं करेंगे, इसे लेकर कोताही बरतेंगे तो इसका अर्थ है कि आप समय की कीमत नहीं समझते।

उन्होंने कहा कि लोग कह देते हैं कि समय नहीं है। मुझे हैरानी होती है। अरे, जब हम इतने सारे तकनीकी साधनों से घिरे रहते हैं। उनकी बदौलत हमारा काम चुटकियों में संभव है, तो लोगों के पास समय बचता क्यों नहीं ? लेकिन राज की बात तो यह है कि वे लोग ही ज्यादातर कहेंगे कि हमारे पास समय नहीं, जिन्हें नहीं मालूम कि उन्हें करना क्या है, उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं ?

तेलंगाना की मानसा वाराणसी बनीं ‘फेमिना मिस इंडिया 2020’

आपको यह पता होना चाहिए कि समय कहीं आता-जाता नहीं है, बल्कि वह अपनी जगह हमेशा स्थिर है। वह हम हैं, जिन्हें मालूम होना चाहिए कि समय का करना क्या है और कैसे करना है? जो कहते हैं समय नहीं है, वे एक और बात कहते हैं। समय उड़ जाता है, पंख लगाकर जाने कहां उड़कर गायब हो जाता है, लेकिन जरा सोचिए, अगर समय उड़ रहा है तो क्या समय कोई हवाई जहाज है? और यदि समय वास्तव में एक हवाई जहाज भी है तो फिर, इसका पायलट कौन है?

मैं कहूंगा कि अगर हम अपनी प्राथमिकताएं पहले से निर्धारित नहीं करते हैं तो हम केवल उस हवाई जहाज के एक यात्री भर रह जाते हैं और पायलट कोई और व्यक्ति बन जाता है। ध्यान रहे, यदि प्राथमिकताएं तय नहीं कर सकते तो आप समय प्रबंधन भी नहीं कर सकते हैं।

यूं तय करें अपनी प्राथमिकताएं

  • जो काम करना चाहते हैं, उन्हें एक जगह एकत्रित करें। उनकी सूची बनाएं।
  • अर्जेंट यानी बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण कामों को पहचानें।
  • आपके काम का मूल्य, उसका महत्व क्या है, यह भी देखें।
  • जो पहले करना है और जिन्हें बाद में, उन्हें क्रमानुसार सजा लें।
  • अपनी प्राथमिकताओं में समयानुसार बदलाव करना पड़े तो करना चाहिए।

Related Post

lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटी: 9 मार्च से शुरू स्नातक और पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन

Posted by - March 9, 2021 0
लखनऊ। एलयू (Lucknow University) आज से सत्र 2021-22 के लिए स्नातक पाठ्यक्रम और पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन…
CM Dhami

भारत-नेपाल सीमा पर जौलजीवी मेले का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Posted by - November 14, 2023 0
पिथौरागढ़/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने मंगलवार को पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीवी मेले का उद्घाटन किया।…
CM Dhami

राष्ट्रीय खेलों को लेकर CM धामी की पहल, सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी पर लोगो लगाने का किया आग्रह

Posted by - January 13, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय खेलों को लेकर चल रही तैयारी के बीच राज्य में प्रदेशवासियों…

दूध सेहत के लिए जितना है फायदेमंद, इन चीजों के साथ खाने पर उतना ही है जानलेवा

Posted by - July 23, 2019 0
लखनऊ डेस्क। दूध में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।लेकिन…