पीएम नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव 2019 : वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू, उमड़ा जनसैलाब

1105 0

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू गेट पहुंचकर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। यहां से पीएम का रोड शो शुरू हो गया है। रोड के दोनो तरफ लोगों की भारी भीड़ जमा है और हर तरफ से मोदी मोदी के नारे लग रहे हैं। 

प्रधानमंत्री जनता का अभिवादन स्‍वीकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो ऐसा बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का मेगा रोड शो 10 किलोमीटर तक चलेगा

पीएम मोदी लंका से दशाश्वमेध घाट तक करेंगे रोड शो, शाम को गंगा आरती में भी शामिल होंगे

पीएम मोदी 26 अप्रैल को नामांकन करेंगे। इसके एक दिन पहले ये रोड शो हो रहा है। मोदी के लंका से दशाश्वमेध घाट तक होने वाले इस रोड शो में पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए है।

लगभग 20 स्थान पर 25 कुंतल गुलाब की पंखुड़ियों से उन पर फूलों की बारिश की जाएगी

पीएम मोदी यहां शाम को गंगा आरती में भी शामिल होंगे। लंका गेट से दशाश्वमेध घाट तक तकरीबन 5 किमी लंबे रोड शो के दौरान 150 जगहों पर पीएम मोदी का स्वागत होगा। लगभग 20 स्थान पर 25 कुंतल गुलाब की पंखुड़ियों से उन पर फूलों की बारिश की जाएगी। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। भारी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और बीजेपी के नेता अभी से ही लंका पहुंचे हैं।

काशी मोदीमय दिख रही है, लोग हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के लगा रहे हैं नारे 

पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो में काशी की सड़कों पर इस समय जनता का हुजुम उमड़ पड़ा है। पीएम मोदी एक गाड़ी पर सवार हैं और उनके पीछे एक ट्रक चल रहा है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ साथ बीजेपी और अन्‍य नेता सवार हैं। मोदी दोनों तरफ लोगों का अभिवादन स्‍वीकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के रोड शो में जश्‍न का माहौल है। लोग ढोल नगाड़ों के साथ मोदी मोदी केे नारे लगा रहे हैं। आज काशी मोदीमय दिख रही है। लोग हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगा रहे हैं। बीच में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लग रहे हैं।

Related Post

Mamta Banerjee

बंगाल का संग्राम: पीएम मोदी पर ममता का हमला, कहा- ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’

Posted by - April 12, 2021 0
कोलकोता (दमदम)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं और चार चरणों का मतदान अभी बाकी है।…
Supreme Court

चुनाव आयोग को बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन मामले में बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

Posted by - July 10, 2025 0
नई दिल्ली/पटना: बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Voter List Verification) कार्यक्रम यथावत जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट (Supreme…
स्मृति ईरानी

देश के बेहतर नेतृत्व से कांग्रेस पूछती है सवाल, जवाब तो 70 साल का खुद दे : स्मृति ईरानी

Posted by - December 8, 2019 0
गिरिडीह। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को गिरिडीह के धनवार स्थित डोरंडा पहुंची। डोरंडा में स्मृति ईरानी ने कहा कि…