राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड

राष्ट्रपति ने 36 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड ने किया सम्मानित

1374 0

नई दिल्ली। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय सेवा करने वाली देश की 36 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से गुरुवार को सम्मानित किया गया। इनमें केरल की लिनी सजिश भी शामिल हैं। बता दें कि उनकी मौत निपाह वायरस पीड़ित मरीज का इलाज करते हो गई थी। लिनी का अवार्ड उनके पति सजिश ने ग्रहण किया। पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि नर्सें सेवा और करुणा की मूर्त रूप

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विशेषतौर लिनी के साहस और करुणा की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि नर्सें सेवा और करुणा की मूर्त रूप हैं। रामनाथ कोविंद ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में काम कर रहीं नर्सें राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा पोलियो उन्मूलन, मलेरिया और एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में भी नर्सें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मौजूदा समय में प्रशिक्षित नर्सों की आवश्यकता बढ़ी है।

कांग्रेस का संसद में प्रदर्शन ‘महंगाई पर प्याज की मार, बंद करो मोदी सरकार’ 

राष्ट्रपित ने कहा मरीजों की देखभाल करने वाले तीमारदारों को प्रशिक्षित करने की जरूरत

राष्ट्रपित ने कहा मरीजों की देखभाल करने वाले तीमारदारों को प्रशिक्षित करने की जरूरत है। देश को नर्सों के सेवाभाव औऱ समर्पित योगदान पर गर्व है। इनके काम को सम्मानित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2020 को नर्स और मिडवाइफ के नाम समर्पित किया है। साल 2020 फ्लोरेंस नाइटिंगल की 200वीं वर्षगांठ हैं। इस दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी चौबे और स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड की शुरुआत वर्ष 1973 में की गई थी।

Related Post

यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड : पहले चरण की प्रेक्टिकल परीक्षा 15 दिसम्बर से शुरू

Posted by - November 30, 2019 0
प्रयागराज। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण की…
Justice Mohan Shantanagoudar

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मोहन शांतनगौदर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Posted by - April 25, 2021 0
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मोहन शांतनगौदर (Justice Mohan Shantanagoudar) का शनिवार देर रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल…
CISCE result

यूपी बोर्ड की कॉप‍ियों का मूल्यांकन 16 मार्च से, जानें कब आएगा र‍िजल्‍ट?

Posted by - March 13, 2020 0
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यम‍िक श‍िक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य…
Film producer company thanks CM Dhami for shooting

शूटिंग और सब्सिडी के लिए फिल्म निर्माता कंपनी ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद

Posted by - March 9, 2023 0
देहरादून। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म ‘बधाई-दो’ की शूटिंग और सब्सिडी को उत्तराखंड में मिले सहयोग…
CM Dhami

चार धाम यात्रा पर मुख्यमंत्री धामी का बयान: तीर्थयात्रियों की सुविधा सर्वोपरि

Posted by - May 1, 2025 0
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को आश्वासन दिया कि सरकार तीर्थयात्रियों के लिए…