ईद-उल-अजहा

ईद-उल-अजहा पर मांगी गई कोरोना संक्रमण से मुक्ति की दुआ

1100 0

लखनऊ । राजधानी लखनऊ समेत पूरे यूपी में कुर्बानी के पर्व ईद-उल-अजहा के मौके पर मुल्क की तरक्की और अमन चैन के साथ कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने की दुआ की गयी। कोरोना के चलते शनिवार को मस्जिदों में आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा और ज्यादातर मस्जिदों में गाइडलाइन का पालन करते हुये पांच लोगों ने नमाज पढ़ी।

मस्जिद का रूख करने के बजाय लोगों ने घर की चाहर दिवारी में ही ईद की नमाज अदा की

मुस्लिम इलाकों में चहल पहल रही। मस्जिद का रूख करने के बजाय लोगों ने घर की चाहर दिवारी में ही ईद की नमाज अदा की और गले मिलने से परहेज किया। बच्चों और महिलाओं के बीच हालांकि काेरोना का भय नहीं दिखा। नये कपड़ों में चहकते बच्चों ने घरों और छज्जों पर खड़े होकर एक दूसरे को बकरीद मुबारक कहा। इस मौके पर गरीब और जरूरतमंदों को जकात बांटी गयी।

जुलाई में बढ़ा कोरोना का कहर, इस माह में 11 लाख से अधिक लोग मिले पॉजिटिव

लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने पांच लोगों के साथ नमाज अदा की

लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने पांच लोगों के साथ नमाज अदा की और लोगाें से घरों में नमाज पढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के लिये भी लोग एहतियात बरते और मास्क ग्लब्स का प्रयोग करें। हर मिलने जुलने वाला सेनेटाइजर साथ में जरूर रखे और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे।

टीले वाली मस्जिद के इमाम फजले मन्नान ने पांच लोगों के साथ नमाज अदा की

शहर-ए-जुमा मौलाना कल्बे जवाद ने भी लोगों से घरों में नमाज पढ़ने की अपील की और कोरोना को खत्म करने के लिये दुआ मांगी। टीले वाली मस्जिद के इमाम फजले मन्नान ने पांच लोगों के साथ नमाज अदा की। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कंटेटमेंट जाेन के इलाकों में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे। पुलिस प्रशासन लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा था।

लखनऊ के अलावा मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, अमरोहा, रायबरेली, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कन्नौज, इटावा और कानपुर समेत राज्य के तमाम इलाकों में बकरीद का त्यौहार पूरी शिद्दत से मनाया गया। लॉकडाउन के कारण बाजार बंद रहे। हालांकि मुस्लिम इलाकों में मीट की कुछ दुकानें खुली दिखायी दी।

Related Post

Savin Bansal strict on increasing loan fraud cases

ऋण बीमा धोखाधड़ी मामला पंहुचा डीएम तक, अब शाखा पर लगेगा ताला

Posted by - November 29, 2025 0
देहरादून: विगत दिवस फरियादी सुप्रिया नौटियाल पत्नी स्व० प्रदीप रतूड़ी द्वारा एक जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) के समक्ष 15…
Bangladeshi Rohingya Case

ATS को मिले सबूत, UP में बांग्लादेशियों की कराई जा रही घुसपैठ

Posted by - March 14, 2021 0
लखनऊ। अलीगढ़, उन्नाव, बलरामपुर, मेरठ, कानपुर नगर, सहारनपुर समेत कई जिलों में घुसपैठियों (Bangladeshis) के पहचान बदलकर रहने की जानकारियां…
Mahua Moitra

बंगाल: गिरिराज पर महुआ मोइत्रा का पलटवार, बोलीं- चोटी वालों से रोहिंग्या गोत्र बेहतर

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra)  ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान ‘रोहिंग्याओं का गोत्र…