police

11 दिन में सामूहिक हत्याकांड का प्रयागराज पुलिस ने खुलासा, मुठभेड़ में कई गिरफ्तार

749 0

प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) में बीते 23 अप्रैल को थरवई थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक हत्याकांड (Mass murder) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पांच लोगों की हत्या में शामिलि इंटरस्टेट डकैतों और पुलिस (Police) के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) में शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस (Police) ने कुल सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो इस सामूहिक हत्याकांड में शामिल थे। इतना ही नहीं बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद अंतर्राजीय गैंग का भी खुलासा हुआ है जो डकैती और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते थे। गिरफ्तार बदमाशों ने पूर्व में किए गए वारदातों का भी पुलिस (Police) ने खुलासा किया है।

Police टीम ने किया खुलासा

पुलिस के मुताबिक फाफामऊ के गोहरी में 21-22 नवंबर 2021 को हुई चार लोगों की हत्या और डकैती में भी ये बदमाश शामिल थे। इतना ही नहीं थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर में 22/23 अप्रैल 2022 को 5 लोगों की हत्या और डकैती की घटना में इन्हीं का हाथ था। इस खुलासे के लिए एसएसपी अजय कुमार ने पुलिस (Police) टीम को 25000 इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है, बाकी अन्य से पूछताछ जारी है।

न्याय मांगने गई नाबालिग लड़की से थानाध्यक्ष ने किया सामूहिक बलात्कार

चार जिलों के 13 सदस्यों का गैंग

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि यह गैंग बिहार के चार जिलों भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास और यूपी के मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र के 13 लोगों के द्वारा मिलकर चलाया जा रहा था। पकड़े गये 7 बदमाशों में एक महिला भी शामिल है, यह गैंग काफी खूंखार तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। फाफामऊ क्षेत्र में इस गैंग ने दो सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देते हुए 9 लोगों की हत्या के बाद लूटपाट की थी। यह गैंग डकैती के साथ ही हत्या और महिलाओं से रेप को भी अंजाम देता था, सबूत मिटाने के लिए घरों में आग भी लगा देते थे।

बहन की विदाई के साथ उठी भाई की अर्थी, गांव में मातम का माहौल

Related Post

medical college

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

Posted by - February 17, 2026 0
लखनऊ: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में पिछले नौ वर्षों के दौरान व्यापक और संरचनात्मक परिवर्तन आया है। योगी सरकार ने…
CM Yogi

कबड्डी में भी उप्र की टीम ने पहली बार जीता है स्वर्ण पदक, सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - October 3, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा गुजरात में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने…
AK Sharma

प्रदेश में किया जाएगा ग्रीन चारकोल का उत्पादन, NVVN करेगा वेस्ट-टू-चारकोल प्लान्ट की स्थापना

Posted by - February 12, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगरीय निकायों के कचरे के निस्तारण में सहयोग प्रदान करने के लिए एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड…
AK Sharma

टोल फ्री 1533 और डीसीसीसी से मॉनीटरिंग कर शिकायतों का त्वरित समाधान करायें: एके शर्मा

Posted by - June 18, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि वैश्विक नगरीय व्यवस्थापन…