प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में विजय घाट के पास उड़ता दिखा ड्रोन

1207 0

स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतिबंध के बावजूद विजय घाट के पास ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया है। हालांकि समय रहते पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया और ड्रोन उड़ाने वाले आरोपी के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

शुरूआती जांच में पता चला कि यहां पर किसी वेब सीरीज की शूटिंग हो रही थी, जिसमें ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था। उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि वेब सीरीज बनाने वालों ने दिल्ली पुलिस से शूटिंग की इजाजत ली थी। लेकिन इसमें ड्रोन के इस्तेमाल की बात पुलिस को नहीं बताई गई थी। इसलिए जानकारी मिलते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए लाल किले के आस-पास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। खासकर लालकिला और नई दिल्ली के इलाके में ड्रोन सहित उड़ने वाली सभी वस्तुओं के इस्तेमाल कर रोक लगाई गई है। इसे लेकर धारा 144 भी लागू है।

हंगामे के बीच पास हुआ आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, आयुध कर्मचारी अब नहीं कर पाएंगे हड़ताल

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोमवार शाम गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने विजय घाट के पास ड्रोन को उड़ते देखा। ड्रोन देखते ही पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए और तलाशी अभियान चलाकर ड्रोन उड़ा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से ड्रोन जब्त कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Post

smartphone

टेलीविजन, कैमरे, अलार्म घड़ियों की जगह स्मार्टफोन ने लिया : रिपोर्ट

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। बदलती प्रौद्योगिकी के दौर में स्मार्टफोन लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है। साइबर सुरक्षा…

सुवेंदु- टीएमसी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया हमला, पुलिस बोली- ऐसी कोई घटना नहीं हुई

Posted by - July 5, 2021 0
भाजपा ने रविवार को दावा किया कि सोनामुखी से विधायक दिबाकर घरामी पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया।…

दिल्ली के व्यवसायी ने की राज-शिल्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Posted by - September 2, 2021 0
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, लाखों रुपयों के धोखाधड़ी मामले में दिल्ली के व्यवसायी…

‘मुल्ले काटे जाएंगे’ नारा लगाने के आरोप में BJP नेता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोग हिरासत में

Posted by - August 10, 2021 0
दिल्ली के जंतर-मंतर में बिना किसी इजाजत के बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के लोग इकट्ठा हुए और तमाम मुस्लिम…