Prashant Kumar

अतीक को छुड़ाने की थी साजिश, एसटीएफ ने कर दिया नाकाम : प्रशांत कुमार

381 0

लखनऊ। सरकार की अपराध और अपराधियों व माफियाओं पर कार्रवाई की मंशा है। सरकार शुरू से ही जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के झांसी जनपद में उमेश पाल और दो सुरक्षा कर्मियों के हत्याकांड में शामिल पांच-पांच लाख के इनामी आरोपित असद और गुलाम को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) ने मुठभेड़ में मार गिराया है।

यह जानकारी गुरुवार को विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने पुलिस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर दी। इस दौरान एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश में उपस्थित रहें।

विशेष डीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने बताया कि 24 फरवरी को प्रयागराज में बड़ी घटना घटित हुई थी। जिसमें महत्वपूर्ण गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में हमारे दो बहादुर पुलिस कर्मी भी शहीद हो गए थे। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले पांच लोगों की पहचान कर ली गई थी। स्थानीय व मुख्यालय शासन स्तर से उन पर इनाम घोषित हुए थे। उन अपराधियों में अरमान, असद, गुड्डू, शाबिर पर पांच-पांच लाख का इनाम था। इनामी आरेापितों की धरपकड़ के लिए यूपी पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया था।

प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने बताया कि आरोपितों की तलाश में लगातार एसटीएफ व सिविल पुलिस की टीमें फॉलो कर रही थी। इस घटना के सम्बंध में पुलिस की टीमें दो महत्वपूर्ण जगहों पर गई थी। इस दौरान साबरमती व बरेली गई टीमों द्वारा जब उमेश पाल हत्याकांड के जेल में बंद आरोपित अतीक और अशरफ को प्रयागराज लाये जाने पर उन्हें छुड़ाए जाने की सूचना मिली। इस इनपुट पर एसटीएफ की टीमों ने इस साजिश को नाकाम करते हुए प्रयागराज हत्याकांड की घटना में शामिल दो इनामी आरोपितों को आज लगभग साढ़े 12 से एक बजे झांसी में घेर लिया। यहां दोनों तरफ से गोलियां चली और एसटीएफ की टीम ने 24 फरवरी को प्रयागराज में जिन आरोपितों को जघन्य अपराध करते हुए सबने देखा था उनमें असद व गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया।

आरोपियों के पास से अत्याधुनिक हथियार ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर व पिस्टल बरामद हुए हैं। अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और गुलाम का एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ की टीम में कुल 12 सदस्य शामिल थे। टीम में दो डिप्टी एसपी, दो कमांडो, दो इंस्पेक्टर, एक एसआई और पांच हेड कॉन्स्टेबल शामिल थे।

विशेष डीजी लॉ एंड आर्डर (Prashant Kumar) ने कहा कि आगे भी अपराध व अपराधियों के प्रति अनुपालन में हमारी एसटीएफ, एटीएस व सिविल पुलिस ऐसी ही कार्यवाही करती रहेगी। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से एसटीएफ की टीम में शामिल सभी साथियों के कठिन परिस्थितियों में एक अच्छे ऑपरेशन को अंजाम दिए जाने पर धन्यवाद दिया।

Related Post

CM Yogi

विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं: सीएम योगी

Posted by - September 13, 2023 0
इंदौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में…
CM Yogi

गोरखपुर में बनेगा विश्वस्तरीय रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर:योगी

Posted by - October 26, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के एक ऐलान से गोरखपुर में रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर बनने का मार्ग प्रशस्त हो…
cm yogi

शिक्षित-अनपढ़ सबके रोम-रोम में बसा है हनुमान चालीसा: सीएम योगी

Posted by - January 13, 2023 0
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव (Gorakhpur Mahotsav) के समापन समारोह में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक पद्मश्री सोनू निगम (Sonu Nigam) के गये हनुमान…
cm yogi

प्रदेश में तत्कालीन सरकारें मजबूरी में गठबंधन करती रहीं फिर भी विकास के नाम पर अराजकता फैलती रही: मुख्यमंत्री

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा में उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर चर्चा करते हुए कहा…