airtel

प्रदीप कपूर को एयरटेल ने नया मुख्य सूचना अधिकारी नियुक्त किया

2151 0

नई दिल्ली। दूरसंचार प्रमुख भारती एयरटेल (airtel) ने रविवार को प्रदीप कपूर को अपना नया मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया है।

भारती एयरटेल (airtel) ने कहा कि अपनी नई भूमिका में कपूर एयरटेल की समग्र इंजीनियरिंग रणनीति को चलाएंगे और कंपनी के डिजिटल विजन को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। वह एयरटेल प्रबंधन बोर्ड के सदस्य होंगे और गोपाल विट्टल, एमडी और सीईओ, भारती एयरटेल को रिपोर्ट करेंगे।

सोनू सूद को बीएमसी का नोटिस के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, ये है मामला

बयान के अनुसार, कपूर इससे पहले ए.पी. मोलर-मेएर्सक में कार्य कर रहे थे। जहां वे उत्पाद और सोल्यूशन इंजीनियरिंग के ग्लोबल हेड थे। उन्हें एयरटेल में सीआईओ के पद पर हरमन मेहता के स्थान पर नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि एयरटेल हमेशा से शीर्ष वैश्विक प्रतिभा के लिए एक मैग्नेट रहा है। हमें बोर्ड में प्रदीप के शामिल होने पर खुशी है। वह एक निपुण इंजीनियरिंग लीडर हैं।

Related Post

Ayodhya

दीपोत्सव 2024:रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से अयोध्या की अर्थव्यवस्था में हुआ नई ऊर्जा का संचार

Posted by - October 24, 2024 0
अयोध्या । भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होते ही अयोध्या वासियों की अर्थव्यवस्था को प्रगति के नए पंख लग गए…
निर्भया केस

Nirbhaya Case: थोड़ी देर में होगा तिहाड़ जेल नंबर तीन का डमी परीक्षण, तैयारियां शुरू

Posted by - March 2, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को दोषियों की सभी याचिका खारिज होने के बाद तिहाड़ जेल में फांसी की तैयारियां शुरू हो…
CM Yogi

नशे के विरुद्ध ‘योगी का युद्ध’, 23 दिन में 12 अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

Posted by - August 25, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। सरकार…

बिजनौर मे बाजार में व्यापारी नेता पर चाकू से हमला, विरोध में दुकानें बंद

Posted by - August 17, 2021 0
बिजनौर में सब्जी मंडी में अनाज व किराना संघ के अध्यक्ष सुशील जिंदल पर मंगलवार को अतिक्रमण करने वालों ने…