Prabhnoor Kaur

‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ के सहारे प्रभनूर ने खड़ा किया कारोबार, दूसरों को दिया रोजगार

75 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (Mukhyamantri Yuva Yojana) महिलाओं को केवल स्वरोजगार ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘मुख्यमंत्री युवा’ योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत, कानपुर की प्रभनूर कौर (Prabhnoor Kaur) ने अपने सपने को सच करते हुए न सिर्फ बेकरी व्यवसाय को बढ़ाया बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने का काम किया।

अन्य जनपदों से भी मिल रहे ऑर्डर-

प्रभनूर कौर (Prabhnoor Kaur) ने बताया कि पहले मैं अपने रिश्तेदारों और फ्रेंड्स के लिए केक बनाती थी। जिसके बाद बेकरी वर्कशॉप अटेंड करने दिल्ली और बेंगलुरु गई। वहां जाकर मुझे महसूस हुआ कि इस काम को मैं बड़े स्तर पर ले जा सकती हूं। एक दिन मोबाइल चलाते हुए मुझे ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के बारे में पता चला। इसके बाद जिला उद्योग केंद्र कानपुर जाकर इस योजना की पूरी जानकारी ली। योगी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत ₹4.25 लाख का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त कर अपने बेकरी व्यवसाय को बढ़ाया। इस आर्थिक सहायता से उन्होंने आधुनिक मशीनें और ओवन खरीदे। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2025 बैसाखी के दिन ‘स्वीट स्कल्प बाय कौर्स’ (Sweet Sculpt By Kaurs) बेकरी को एक नई पहचान मिली, आज इनके आर्डर गोंडा और लखनऊ से भी आ रहे हैं। कस्टमाइज्ड केक बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं प्रभनूर कौर अब दूसरों को रोजगार दे रहीं हैं। उनका बेकरी स्टूडियो महिला सशक्तीकरण का उदाहरण पेश कर रहा है। प्रभनूर की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा और समर्थन से महिलाएं अपने सपनों को पूरा कर सकतीं हैं।

महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है योगी सरकार-

इस योजना के अंतर्गत 21 से 40 वर्ष के युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त और बैंक गारंटी के बिना ऋण उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश की महिलाएं इस योजना का लाभ लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकतीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना के माध्यम से वे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहीं हैं। योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक MSME पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने जिले के जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। आधिकारिक CM-YUVA पोर्टल पर भी जा सकते हैं।

प्रभनूर कौर से प्रेरणा ले रहीं अन्य महिलाएं-

प्रभनूर कौर (Prabhnoor Kaur) की सफलता की कहानी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी कहानी दिखाती है कि कैसे महिलाएं अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। प्रभनूर का बेकरी स्टूडियो न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार प्रदान कर रहा है।

Related Post

कांग्रेस में जंग जारी! सिद्धू के सलाहकार ने ‘अलीबाबा और 40 चोर’ कहकर कैप्टन पर फिर साधा निशाना

Posted by - August 25, 2021 0
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने अब सीएमकैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर विवादित बयान…
Akhilesh

शपथ ग्रहण में सीएम हमें बुलाएंगे नहीं, बुलाएंगे तब भी नहीं जाऊंगा

Posted by - March 21, 2022 0
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार को आजमगढ़ (Azamgarh) पहुंचे। वहां उन्होंने कहा…

आपमें अगर हिम्मत है तो चुनावी घोषणा पत्र में ये एलान करें कि हम अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे – पीएम मोदी

Posted by - October 13, 2019 0
महाराष्ट्र। आज यानी रविवार को पीएम मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी है उन्होंने कहा पूरी दुनिया…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने महंत अवेद्यनाथ महाराज स्टेडियम का किया लोकार्पण

Posted by - September 26, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर प्रदेश के शक्ति एवं…