17 साल के करियर में अब तक सिर्फ 18 फिल्में करने वाले प्रभास की साहो शुक्रवार को होगी रिलीज

821 0

बॉलीवुड डेस्क। 17 साल के करियर में अब तक सिर्फ 18 फिल्में करने वाले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे प्रभास की फिल्म साहो शुक्रवार को रिलीज हो रही हैं। प्रभास की पिछली फिल्म बाहुबली ने पहले दिन 121 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके हिंदी संस्करण की पहले दिन की कमाई 40 करोड़ रुपये रही थी।

ये भी पढ़ें :-लता मंगेशकर की आवाज से तुलना होने वाली महिला ने दिया अनुराधा पौडवाल को भी टक्कर 

आपको बता दें फिल्म साहो देश में अब तक सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म भी बनने जा रही है। फिल्म के वितरण से जुड़े सूत्रों के मुताबिक फिल्म साहो को देश में मौजूद ज्यादातर सिनेमाघरों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो देश में सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म बन जाएगी।

ये भी पढ़ें :-हिमेश के बाद अब रानू मंडल पर मेहरबान हुए सलमान, सोशल मीडिया पर वायरल खबर 

जानकारी के मुताबिक साहो के बारे में दिल्ली यूपी और ईस्ट पंजाब फिल्म वितरण क्षेत्रों में ज्यादा प्रचार प्रसार भी नहीं हुआ है। फिल्म को हिंदी पट्टी में वितरित कर रही कंपनी ए ए फिल्म्स की कोशिश है साहो का कलेक्शन पहले दिन 50 करोड़ के आसपास रहना ही चाहिए, लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसकी उम्मीदें कम नजर आ रही हैं।

Related Post

Alia Bhatt shared a post on social media

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, जिसमें लिखी यह पॉज़िटिव बातें

Posted by - September 3, 2020 0
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत कि निधन के बाद आलिया भट्ट, महेश भट्टा और कई बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब…