potato farmers

हाथरस : आलू की फसल पर मौसम की मार, किसान हुआ परेशान

877 0
हाथरस। यूपी के हाथरस में आलू की कम पैदावार होने और उसकी भाव सही न मिलने की वजह से किसान (potato farmers) परेशान हैं। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम फसल के विपरीत रहा है। किसानों का कहना है कि आज की कीमत पर किसान को फसल की लागत भी नहीं मिल पा रही है।

पिछले साल के मुकाबले इस साल आलू की पैदावार में काफी कमी आई है। इस कम पैदावार ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें और बढ़ा दी हैं। कम पैदावार होने और सही भाव न मिलने से भी किसान परेशान हैं। यूपी के हाथरस का किसान चाहता है कि उसे आलू की कीमत मौजूदा समय से दोगुनी मिलनी चाहिए, तभी उनका और प्रधानमंत्री का किसान की आमदनी दोगुनी होने का सपना साकार होगा।

बीते साल आलू की पैदावार 45,360 हजार हेक्टेयर में हुई थी। किसान को उसकी आलू की फसल का भाव भी बहुत अच्छा मिला था, जिसके चलते किसानों ने आलू की पैदावार का क्षेत्रफल इस साल बढ़ा लिया और 48,520 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की पैदावार की है, लेकिन पहले तो मौसम मार और समय से पहले पड़ी तेज गर्मी ने उनका गणित बिगाड़ दिया। गर्मी के चलते आलू की पैदावार तो दस से बारह फीसदी तक काम हुई ही है साथ ही भाव भी अच्छा नहीं मिल रहा है।

आलू किसान ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल उनकी आलू की फसल करीब 10 फीसदी तक कम हुई है। इसका कारण उन्होंने मौसम परिवर्तन बताया। किसान ने कहा कि ठंड और कोहरा कम पड़ा है और इस बार गर्मी भी जल्दी पड़ने लगी है।

आलू किसानने बताया कि इस बार मौसम फसल के विपरीत रहा है। उन्होंने बताया कि आलू की फसल को वह तापमान नहीं मिल पाया है जिसकी फसल को जरूरत थी। आलू किसान ने बताया कि आलू की कीमत दोगुनी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की कीमत पर किसान को फसल की लागत भी नहीं मिल पा रही है।

फरवरी महीने में गर्मी बढ़ने से पैदावार हुई कम

उप कृषि निदेशक एच. एन. सिंह ने बताया कि किसानों से जानकारी मिली है कि आलू की पैदावार कुछ कम हुई है। उन्होंने भी इसके लिए मौसम को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में मौसम का उतार-चढ़ाव अधिक होने की वजह से आलू की पैदावार इस बार कम हुई है।

Related Post

cm yogi

प्रदेश में अब तक 6 लाख भर्तियां, किसी को नहीं पड़ी सिफारिश की जरूरतः सीएम योगी

Posted by - June 9, 2023 0
लखनऊ। विगत 6 वर्ष के अंदर किसी भी चयन प्रक्रिया में हमने धांधली, अव्यवस्था, अराजकता और भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं…
CM Yogi

PMIS के जरिए निवेशकों की सहूलियतों में इजाफा करेगी योगी सरकार

Posted by - October 16, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) निवेशकों की सहूलियतों में इजाफा करने…
Jagdeep Dhankhar

प्रेरणा मूर्ति हैं वीरांगना अहिल्याबाई होल्करः उपराष्ट्रपति

Posted by - June 1, 2025 0
आगरा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती एक तारीख और ऐतिहासिक घटना नहीं,…
AK Sharma

उपभोक्ताओं को बिलों के बकाये व चोरी के मामलों के निस्तारण का OTS पहला और अंतिम मौका: एके शर्मा

Posted by - December 5, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने मंगलवार को दोपहर बाद चिनहट के शिवपुरी…