Police

‘पापा’ लिखी हुई कार का पुलिस ने काटा चालान, शेयर की तस्वीर

582 0

देहरादून: ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर देश के कई हिस्सों में कार्रवाई की जाती है। इसी में उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) ने एक कार्रवाई की है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर पुलिस की तारीफ हो रही है। उत्तराखंड पुलिस ने एक गाड़ी का चालान इसलिए काट दिया क्योंकि उसकी नंबर प्लेट पर गाड़ी के नंबर 4141 था, इस नंबर को उसने माडिफाई करके पापा लिखा था। इसपर पुलिस ने चालान कर दिया। इस तरह की सूचना पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी की, तो लोगों ने बढ़िया एक्शन बताते हुए अन्य कई गाड़ियों के बारे में भी सूचनाएं दीं, जो नंबर प्लेट पर इसी तरह से माडिफाई करके लिखा गया था।

उत्तराखंड पुलिस ने ट्विटर और पापा वाले गाने के अंदाज में चालान काटते हुए ट्वीट किया। अपने ट्वीट में पुलिस ने लिखा, ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, गाड़ी के प्लेट पर पापा लिखेगा, मगर ये तो कोई न जाने, कि ऐसी प्लेट पर होता है चालान..’ इस संदेश के साथ ही पुलिस ने इस नंबर प्लेट की तस्वीरें भी जारी कर बताया कि किस तरह नंबर प्लेट गाड़ी पर चस्पा थी।

Covid-19 ने देश में बढ़ाई चिंता, सामने आए 20 हजार से ज्यादा नए मामले

पुलिस ने चालान करते हुए उस कार की नंबर पर प्लेट पर पापा लिखे होने की तस्वीर पोस्ट किया है। यह भी बताया कि ट्वीट पर शिकायत मिलने के बाद गाड़ी मालिक को यातायात ऑफिस बुलाकर उसकी गाडी का नम्बर प्लेट बदलवाई और चालान किया गया।

सरकार ने कुमार विश्वास की बढ़ाई सुरक्षा, मिलेगी Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी

Related Post

Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

कैम्पों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का सीधा लाभ

Posted by - January 22, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से शासन को आम जनता…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्प : धामी

Posted by - June 8, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत…
Savin Bansal

प्रोजेक्ट को तमाशा न बनाएं कार्यदायी संस्था: डीएम सविन

Posted by - January 8, 2026 0
देहरादून: हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को…