Terrorists

आतंकी हमले में पुलिस कांस्टेबल शहीद

575 0

पुलवामा। जिले के गुडारू इलाके में शुक्रवार को आतंकियों (Terrorists) ने पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पुलिस कांस्टेबल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हमले के बाद मौके से भागे आतंकियों की धर-पकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

शुक्रवार को गुडारू इलाके में कांस्टेबल रियाज अहमद अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान आतंकी अचानक आए और रियाज पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगते ही पुलिस कांस्टेबल जमीन पर गिर पड़ा और आतंकी उसे मरा समझ कर मौके से फरार हो गए।

हाउस अरेस्ट हुई महबूबा मुफ़्ती, कश्मीरी पंडितों के समर्थन में जाना चाहती थीं बडगाम

लोगों की मदद से रियाज को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत श्रीनगर के सैन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। श्रीनगर अस्पताल में इलाज के दौरान रियाज ने दम तोड़ दिया।

वहीं, हमले के तुरंत बाद एसओजी के जवान सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ गुडारू इलाके में पहुंचे और आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

आजम खान की पत्नी और बेटे कोर्ट में हुए हाजिर

Related Post

CM Dhami

वीर बाल दिवस पर सीएम धामी पहुंचे टिहरी, 415 करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं की दी सौगात

Posted by - December 26, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंचे। इस…
West Bangal Election

सीतलकुची में वोटिंग स्थगित करने के आदेश, अभी तक 52.16 फीसद वोटिंग

Posted by - April 10, 2021 0
ऩई दिल्ली। चुनाव आयोग ने विशेष पर्यवेक्षकों की एक अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर कूच बिहार के सीतलकुची विधानसभा क्षेत्र…
pm modi

यह चुनाव हिस्ट्रीशीटर्स को बाहर रखने की हिस्ट्री बनाने का : पीएम मोदी

Posted by - February 4, 2022 0
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी को  कागजी और परिवारवादी  बताते हुए कहा कि…
CM Dhami

सीएम धामी ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा को पहाड़ी टोपी पहनाकर दी जन्मदिन की बधाई

Posted by - December 2, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी…