pm swanidhi yojana

पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निकाय और बैंक होंगे सम्मानित

310 0

लखनऊ। कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन से प्रभावित शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका को फिर से शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 01जून, 2020 को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM Swanidhi Yojana) का शुभारंभ किया गया था। प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों व बैंकों को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) द्वारा 11 सितम्बर, 2024 को प्रेज पुरस्कार से नगरीय निकाय निदेशालय में सम्मानित किया जायेगा।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM Swanidhi Yojana) एक विशेष माइक्रो-क्रेडिट सुविधा युक्त योजना है, जिसका उ‌द्देश्य पथ विक्रेताओं, छोटे व्यापारियों और रेहड़ी पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने तथा डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए अनुदान आधारित ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत 10 हजार रुपए, 20 हज़ार रुपए तथा 50 हज़ार रुपए तक का ऋण लिया जा सकता है।

एके शर्मा के प्रयासों से मुहम्मदाबाद-गोहाना में राजमार्ग का चौड़ीकरण हुआ संभव

वर्तमान में यह योजना प्रदेश के लाखों स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन में साकारात्मक बदलाव का आधार बनी है, जिसकी शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 01जून, 2020 को की गयी थी। इस लोकप्रिय और लाभप्रद योजना के सफलत क्रियान्वयन पर राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निकायों व बैंकों को 11 सितम्बर 2024 को प्रेज पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा बतौर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु उपस्थित रहेगे।

Related Post

झाविमो की पांचवीं सूची जारी

झाविमो ने 15 उम्‍मीदवारों की पांचवीं सूची जारी, सरोज सिंह को धनबाद से टिकट

Posted by - November 23, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने शनिवार को अपने प्रत्‍याशियों…
Vinay Kumar Jha

शहर की AI मॉनिटरिंग, हाईटेक है नगर निगम प्रयागराज : एसबीएम निदेशक बिनय झा

Posted by - December 30, 2024 0
प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन के…
Namami Gange Mission

महाकुम्भ 2025 में निर्मल गंगा के संकल्प को साकार कर रहा नमामि गंगे मिशन

Posted by - December 27, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को न केवल आध्यात्मिकता का महापर्व, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का आदर्श प्रतीक…
CM Yogi

JNU में होगी यूपी की अर्थव्यवस्था पर चर्चा, लॉन्च होगी वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी पर शोध पुस्तिका

Posted by - August 12, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के वन ट्रिलियन डॉलर…