rakesh tikait

प्रधानमंत्री माफी न मांगे बल्कि सख्त होकर हमारे मुद्दों पर बात करें : टिकैत

578 0

किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)  ने सोमवार को लखनऊ के बंगला बाजार स्थित ईको गार्डन में किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) को संबोधित किया। राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए ये साफ कर दिया कि किसान अभी आंदोलन स्थगित करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्राइवेट मंडी बनने जा रहा है, संघर्ष रोकने का प्रस्ताव हमने ठुकरा दिया है। ये आंदोलन जारी रहेगा।

राकेश टिकैत ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के सभी कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस आंदोलन की खूबसूरती ये है कि किसी झंडे से किसी को कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की खूबसूरती रंग-बिरंगे झंडे हैं और सबके मुद्दे एक हैं। हमारे कई मसले हैं जिनकी तरफ सरकार का ध्यान नहीं है। ये किसान की खेती को प्राइवेट कर रहे हैं। ये ग्राम समाज की जमीन बेच देंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि आने वाले समय में ये आंदोलन देशभर में चलेगा। देश की जनता सरकार से नाराज है।

उन्होंने कहा कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी हमारा प्रमुख मुद्दा है। अगर टेनी ने चीनी मिल का उद्घाटन किया तो मिल का गन्ना डीएम ऑफिस जाएगा। राकेश टिकैत ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप कातिल को हीरो बनाना चाहते हो। किसानों का हत्यारा आगरा की जेल में जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बहुत मीठी बात की। वे माफी न मांगे बल्कि सख्त होकर हमारे मुद्दों पर बात करें। दिल्ली वालों की भाषा अलग थी। हमें 12 महीने लग गए इन कानूनों के नुकसान समझाने में।

राकेश टिकैत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान करते हुए भी किसानों को बांटने का काम किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम कुछ लोगों को समझा नहीं सके। देशवासियों से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि माफी तब मिलेगी जब न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर कानून बनाएंगे। कमेटी बनाने का झूठ बोलते हैं। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि आप एमएसपी को लेकर कानून बनाएंगे या नहीं? राकेश टिकैत ने साथ ही ये भी कहा कि हमें नई कमेटी नहीं चाहिए। नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एमएसपी को लेकर मनमोहन सिंह सरकार के समय जो कमेटी बनी थी, उसी की सिफारिश लागू कर दीजिए।

शादी के बाद राजकुमार राव-पत्रलेखा ने दिया फुल फैमिली के साथ पोज

किसान नेता ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार के समय एमएसपी को लेकर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी थी। उस कमेटी ने एमएसपी को लेकर कानून बनाने की सिफारिश की थी जो अब तक लागू नहीं हुई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी, आप अपने नेतृत्व वाली कमेटी की सिफारिश ही लागू कर दीजिए। राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत में कहा कि स्वामीनाथन की रिपोर्ट को भी लागू नहीं किया गया। देश की जनता जान चुकी है कि गेंहू का दाम कब मिलेगा। उन्होंने साथ ही ये भी जोड़ा कि ये लोग हिंदू, मुसलमान और जिन्ना के नाम पर माहौल खराब करने का काम करेंगे।

Related Post

राजनाथ सिंह

मोदी सरकार ने आतंक के खिलाफ अपनाई विशेष रणनीति : राजनाथ सिंह

Posted by - December 7, 2019 0
देहरादून। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को टेररिस्ट स्टेट बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सामने आकर चार लड़ाईयां लड़ा,…
AK Sharma

डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव-जातिवाद के कर रही सबका विकास: एके शर्मा

Posted by - December 14, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि हमारा देश  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
outsourced operators

योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब आउटसोर्स परिचालकों का हो सकेगा पारस्परिक स्थानांतरण

Posted by - April 15, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्स परिचालकों (Outsourced Operators) को बड़ी राहत दी है।…
cm yogi met 45 trainee oficers

संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मकता से बनेंगे सफल अधिकारी: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - July 4, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों को सफल और प्रभावी अधिकारी बनने के…