PM MODI

PM मोदी करेंगे 36 घंटे में 5,000 किमी से अधिक का सफर और चार राज्यों में चुनाव प्रचार

683 0
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं।आज वे केरल और तमिलनाडु में कई रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi)  आज मदुरै में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। राज्य में छह अप्रैल को मतदान होना है। राज्य में भाजपा और अन्नाद्रमुक के गठबंधन का मुकाबला द्रमुक और कांग्रेस के गठबंधन से है।
केरल में एक ही चरण में चुनाव कराए जा रहे हैं। 140 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) तमिलनाडु और केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे हैं। इससे पूर्व मोदी (PM Narendra Modi)  बंगाल और असम में चुनाव प्रचार किया था। तमिलनाडु और केरल में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। मोदी (PM Narendra Modi)  आज मदुरै और कन्याकुमारी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री केरल के लिए रवाना हो जाएंगे।

रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi)  केरल के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है 30 मार्च को प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) ने केरल के पालक्काड और तमिलनाडु के धारापुरम में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया था।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की।

तमिलनाडु की भाजपा इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि मंदिर की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पारंपरिक धोती, कुर्ता और अंगवस्त्रम पहने हुए थे।

प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi)  की कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें मंदिर के पुजारी उनकी अगवानी करते दिखाई दिए। मोदी सड़क के रास्ते मंदिर पहुंचे थे।

छत्तीस घंटे में 5000 किमी की यात्रा कर चार राज्यों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi)  बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच चार चुनावी राज्यों में 36 घंटे के भीतर पांच हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी का सफर तय कर रहे हैं।

भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, दिल्ली से असम, असम से पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु और तमिलनाडु से केरल.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे 36 घंटे में 5,000 किमी से अधिक का सफर और चार राज्यों में चुनाव प्रचार। यही है परिश्रम की पराकाष्ठा। नमन!

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi)  दिल्ली से सीधे असम के कोकराझार पहुंचे थे और वहां लगभग साढ़े 11 बजे उन्होंने दिन की पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के जयनगर पहुंचे। वहां पौने तीन बजे के करीब उन्होंने एक जनसभा और फिर तकरीबन साढ़े चार बजे राज्य के उलुबेरिया में चुनावी रैली को संबोधित किया। आज तमिलनाडु और केरल में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Related Post

Aditya-L1

‘Aditya-L1’ की लॉन्चिंग पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- अब सूर्य भी बनेगा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति का साक्षी

Posted by - September 2, 2023 0
लखनऊ। भारत का पहला सोलर मिशन ‘ Aditya-L1’ शनिवार को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। भारतीय स्पेस मिशन…

अगस्ता वेस्टलैंड:मिशेल अपने प्रभाव से सबूत मिटाने की कोशिश कर सकता है-सीबीआई

Posted by - December 19, 2018 0
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका…
CM Dhami

चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक, CM ने जारी किए कड़े निर्देश

Posted by - June 15, 2025 0
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवाओं पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। यूकाड़ा (उत्तराखंड नागरिक…