Rahul Gandhi

कोरोना पॉजिटिव राहुल गांधी के लिए PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

875 0

ऩई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार दोपहर को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राहुल ने संपर्क में आए सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार दोपहर ट्वीट कर जानकारी दी कि हल्के लक्षणों के अनुभव के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वो सभी लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।

 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  (Rahul Gandhi)  के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने 50 वर्षीय राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gahlot)   ने ट्वीट किया, ‘मुझे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जी की सेहत को लेकर चिंता है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Bhaghle) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी। इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें। देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है।’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा, ‘राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कोरोना से संक्रमित होने के बारे में पता चला। बहुत चिंतित हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘कामना करता हूं कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जी कोविड से शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ हों।’

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के कारण ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की अपनी सभी सभाओं को रद्द करने का फैसला किया था। राहुल गांधी ने बंगाल में सिर्फ दो ही रैलियों को संबोधित किया था, उसके बाद अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला लिया था।

Related Post

Alopshankari Mandir

महाकुंभ में विश्व को चौंकाने जा रहा देश का इकलौता बिना मूर्ति वाला शक्तिपीठ

Posted by - October 25, 2024 0
प्रयागराज: प्रयागराज का आदिकालीन अलोपशंकरी का सिद्धपीठ (Alopshankari Mandir) श्रद्धा एवं आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा है। इस महाकुंभ में…
jiya manek

क्या ‘साथ निभाना साथिया’ 2 सीजन में ‘गोपी बहू’ का किरदार निभाएंगी जिया मानेक?

Posted by - September 1, 2020 0
पॉप्युलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ का एक फनी वीडियो ‘रसोड़े में कौन था?’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल…
कार्टोसैट-3 लॉन्च

कार्टोसैट-3 लॉन्च : अंतरिक्ष में भारत की ‘आंख’ स्थापित, दुश्मन की गतिविधि पर रहेगी नजर

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। अंतरिक्ष में भारत की आंख कहे जाने वाले कार्टोसैट सीरीज के नवीनतम उपग्रह कार्टोसैट-3 बुधवार को सफलतापूर्वक अपनी…