पीएम मोदी गुजारेंगे गुजरात में तीन दिन, नहीं होगी पाकिस्तान की भागीदारी

1493 0

नई दिल्ली। 2019 के आम चुनाव से पहले पीएम मोदी आज से 3 दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे. वाइब्रेंट गुजरात समिट के लिए पहुंच रहे मोदी के आज अहमदाबाद में कई कार्यक्रम हैं। सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में 18 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है। सम्मेलन में कई देशों के कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं, लेकिन इसमें पाकिस्तान की भागीदारी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें :-पश्चिम बंगाल को 10 फीसदी आरक्षण के लिए करना होगा कोर्ट के फैसले का इंतजार 

आपको बतादें प्रधानमंत्री 18 जनवरी की सुबह तीन दिन के सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे. उसी दिन दोपहर को मोदी विभिन्न देशों के राष्ट्र प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे. शिखर सम्मेलन में इस बार पांच देशों के प्रमुख, 30,000 से अधिक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि इसमें भाग ले रहे हैं. इनमें भारत और विदेशों से कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :-आलोक वर्मा को हटाए जाने का मामले पर खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पीएम 19 जनवरी को हजीरा औद्योगिक क्षेत्र जायेंगे. हजीरा से वह सिलवासा जायेंगे जहां वह कई परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करेंगे। इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि इस बार गुजरात वैश्विक सम्मेलन में पाकिस्तान से कोई प्रतिनिधिमंडल भाग नहीं लेगा।

 

Related Post

शराब पीकर दिए न्यूड सीन

हॉलीवुड अभिनेत्री बोली हां मैं शराब पीकर दिए थे न्यूड सीन, साझा किया अनुभव

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क को मशहूर वेब सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में डेनेरियस टार्गेनियन का किरदार कर नई…
AK Sharma

एके शर्मा ने यूपी निकाय चुनाव की अधिसूचना की जारी, इन शहरों की सीटें होंगी आरक्षित

Posted by - March 30, 2023 0
लखनऊ। यूपी सरकार ने निकाय चुनाव (Nikay Chunav) को लेकर नए परिसीमन और आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।…

राफेल मुद्दे पर फिर राहुल में किया सवाल कहा अपने कमरे में छुपकर बैठे हैं प्रधानमंत्री

Posted by - January 2, 2019 0
नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर बार बार कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री को घेर रहे हैं इसे क्रम में राहुल गाँधी…
उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा

उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा : प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले राहुल गांधी

Posted by - March 4, 2020 0
नई दिल्ली। राहुल गांधी उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक,…