Keshav Maurya

नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता थे, हैं और रहेंगे: केशव प्रसाद मौर्य

45 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी सर्वेक्षण की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि देश और दुनिया की जनता का उनके प्रति विश्वास और सम्मान स्वयं इस बात का प्रमाण है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। आज विश्व के प्रमुख देशों के नेता भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, उनकी कार्यशैली और भारत के विकास मॉडल की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है और देश की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार बढ़ रही है।

ऊर्जा के विषय में बोलते हुए उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि देश की सरकार ने जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

उन्होंने (Keshav Maurya) बताया कि सरकार के पास लगभग तीन माह तक की क्रूड ऑयल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। प्रधानमंत्री जनता के हितैषी है उनके द्वारा कोई बढ़ोतरी नहीं की गई जबकि अन्य देशों में डीजल और पेट्रोल पर अत्यधिक मूल्य बढ़ाए गए है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है, जिससे प्रदेश सहित पूरे देश में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि विपक्ष लगातार जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग वर्षों तक सत्ता में रहे, वे आज भी जनभावनाओं को समझने में असफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कई नेता आज तक अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन करने तक का समय नहीं निकाल पाए, जबकि देश और प्रदेश की जनता आस्था और श्रद्धा के साथ वहां पहुंच रही है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति पर विश्वास करती है और आने वाले समय में भी विकास, सुशासन और जनकल्याण की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

Related Post

Ashutosh Tandon

आशुतोष टंडन बोले- स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में लखनऊ को देश का नंबर-1 शहर बनाएंगे

Posted by - October 14, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम में शत-प्रतिशत भवनों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण हो। इसके लिए बुधवार को नगर विकास, नगरीय रोजगार…
AK Sharma

सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र उपभोक्ता लाभ से वंचित न रहे: एके शर्मा

Posted by - December 8, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर भ्रमण के दौरान खानपुर ग्राम में…

चिराग की मोदी सरकार को ललकार, एलजेपी कोटे से चाचा पशुपतिनाथ बने मंत्री तो ठीक नहीं होगा

Posted by - July 6, 2021 0
बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के भीतर मची लड़ाई केंद्र सरकार द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर से बढ़ गई…