PM Modi

पीएम मोदी ने भिलाई को दिया IIT कैंपस का तोहफा, कवर्धा और कुरुद को मिला सेंट्रल स्कूल भवन

368 0

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज जम्मू के एमए स्टेडियम में साढ़े 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 400 एकड़ में बने भिलाई आईआईटी के स्थाई कैंपस, कवर्धा और कुरुद केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। आईआईटी कैंपस करीब 400 एकड़ रकबे में बना है। पीएम मोदी (PM Modi)ने 14 जून 2018 को भिलाई आईआईटी की आधारशिला रखी थी। यह देश का 23वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान है।

भिलाई आईआईटी का निर्माण कार्य 8 जुलाई 2020 को शुरू हुआ था। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 1090 करोड़ 18 लाख रुपये आईआईटी के लिए स्वीकृत किए गए थे। कैंपस में लेक्चर हॉल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं।

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnu Sai), केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,सांसद विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और ललित चन्द्राकर मौजूद रहे। भिलाई आईआईटी के अधिशासी मंडल के अध्यक्ष के वेंकटरमन ने दिया स्वागत भाषण दिया। भिलाई आईआईटी के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिलाई आईआईटी के सात वर्षों के सफर की दी जानकारी दी।

कवर्धा का केन्द्रीय विद्यालय कक्षा 11वीं तक संचालित है। जिसमें 486 विद्यार्थी अध्यनरत हैं। अध्यनरत विद्यार्थियों में 248 छात्र और 238 छात्राएं शामिल हैं। नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन में सभी कक्षाएं उच्च स्तरीय तरीके से बनाए गए हैं।

परिसर में खेल, संगीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त जगह तैयार की गई है। केन्द्रीय विद्यालय वर्तमान में आउटडोर स्टेडियम परिसर कवर्धा में संचालित हो रही है। नए भवन में शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है।

Related Post

CAB पर प्रियंका का पत्र

संघ के विधान को न बनने दें भारत का संविधान,CAB पर प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में बीते सोमवार को पास हुए नागरिकता संशोधन बिल को लेकर विपक्ष का हमला जारी है। इसी…
राहुल गांधी

राहुल गांधी बोले- ‘यस नहीं, नो बैंक’, मोदी के विचारों ने अर्थव्यवस्था को किया चौपट

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रहे Yes Bank पर भारतीय रिजर्व बैंक ने पैसे निकालने की ऊपरी सीमा निर्धारित…
Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का हुआ अनावरण

Posted by - December 25, 2021 0
केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती…

पत्रकारों की याचिका पर 5 अगस्त को पेगासस जासूसी कांड की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, घुसपैठ का दावा

Posted by - August 3, 2021 0
पेगासस जासूसी मामले में पांच पत्रकारों (परंजॉय गुहा ठाकुरता, एस. एन. एम. आब्दी, प्रेम शंकर झा, रूपेश कुमार सिंह और…