रणदीप सुरजेवाला

बदहाल अर्थव्यवस्था की स्थिति पर पीएम मोदी दें वक्तव्य : कांग्रेस

982 0

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि शेयर बाजार में निवेशकों के 18 लाख करोड़ रुपए डूब गये हैं। रुपया रिकार्ड निचले स्तर पर आ गया है। अर्थव्यवस्था बदहाल हो गयी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुप्पी साधे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अर्थव्यवस्था पर साधे हुए हैं चुप्पी

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बदहाल हो गई, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि श्री मोदी और श्रीमती सीतारमण इस बारे में मौन साधे हैं।

आजादी के बाद देश के निवेशकों के लिए यह सबसे काला दिन

उन्होंने कहा कि शेयर बाजार आज 2700 अंक गिर गया और निवेशकों का 11 लाख करोड़ रुपया डूब गया। आजादी के बाद देश के निवेशकों के लिए यह सबसे काला दिन है। शेयर बाजार में इस गिरावट का सीधा नुकसान उन छोटे छोटे निवेशकों को होगा जिनका पैसा बाजार में लगा है। दो दिन पहले बाजार 2400 अंक गिरा और तब निवेशकों का बाजार में सात लाख करोड़ रुपए डूबा था। प्रवक्ता ने कहा कि रुपया आज सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। डालर के मुकाबले रुपये में यह रिकार्ड गिरावट है।

भारतीय स्टेट बैंक में 44 करोड 51 लाख खाता धारकों के बचत बैंक खाते पर ब्याज 3.5 फीसदी से घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक में 44 करोड 51 लाख खाता धारकों के बचत बैंक खाते पर ब्याज 3.5 फीसदी से घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया है। इससे आम खाता धारकों को 2700 करोड़ रुपए सालाना का नुकसान होगा। उनका आरोप था कि इस पैसे से एसबीआई को येस बैंक को खरीदना है। यस बैंक से श्री मोदी के करीबी लोगों को ऋण दिया गया जो डूब गया है। उसकी भरपाई जनता के पैसे से करने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि आश्चर्य यह है कि पेट्रोल और डीजल के दाम सरकार नहीं घटा रही है जबकि कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 32 डालर से 35 डलर प्रति बैरल है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2004 में कच्चे तेल की कीमत 35 डालर प्रति बैरल थी तो उस समय देश में पेट्रोल का दाम 35.85 पैसा प्रति लीटर था ,लेकिन आज पेट्रोल 70.79 प्रति लीटर है। आम उपभोक्ताओं काे नुकसान हो रहा हैं। इसी तरह से 2004 में डीजल 26.28 पैसा था जो आज 65 रुपए हो गया है। यानी सरकार 38.79 अपनी जेब में डाल रही हैं।

Related Post

Yogi

हैदराबाद में रोड शो करने पहुंची टीम योगी को निवेशकों से मिला जबर्दस्त रिस्पॉन्स

Posted by - January 18, 2023 0
हैदराबाद। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS) के लिए विभिन्न राज्यों के बड़े शहरों में रोड शो आयोजित कर रही…
Electricity

योगी सरकार की ऊर्जा नीति से यूपी में सुधार तेज, स्मार्ट मीटरिंग ने बदल दिया ‘पावर गेम’

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में जिस गति और स्तर पर तकनीकी परिवर्तन…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : 18वां वार्षिक इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस स्थगित

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) को कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण स्थगित कर दिया गया…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम मोदी बोले-CAA पर हिंसा करने वाले खुद पूछें, क्या उनका रास्ता सही?

Posted by - December 25, 2019 0
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून…
Rajnath Singh

मोदी के नेतृत्व में उद्योगों को लेकर लोगों की धारणा बदली: राजनाथ सिंह

Posted by - February 10, 2023 0
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए कहा कि…