Mann ki Baat

‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी- देश का युवा है आत्म विश्वास से भरा हुआ

1127 0

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2020 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात की। पीएम मोदी मन की बात से देशवासियों से कहा कि आज 26 जनवरी है। गणतंत्र पर्व की अनेक-अनेक शुभकामनायें। 2020 का ये प्रथम ‘मन की बात’ का मिलन है। इस वर्ष का यह पहला कार्यक्रम है।

‘मन की बात’ साझा करना, सीखना और एक साथ बढ़ना का एक अच्छा और सहज प्लेटफॉर्म बन गया है। हर महीने हजारों की संख्या में लोग, अपने सुझाव, अपने प्रयास, अपने अनुभव शेयर करते हैं। देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की भावना, हर दिन, पहले से अधिक मजबूत होती जाती है।

भारत पर भी कोरोना वायरस का खतरा! ऐसे पहचानें खतरनाक बीमारी के लक्षण 

दिन बदलते हैं, हफ्ते बदल जाते हैं, महीने भी बदलते हैं, साल बदल जाते हैं, लेकिन, भारत के लोगों का उत्साह और हम भी कुछ कम नहीं हैं, हम भी कुछ करके रहेंगे । ‘कर सकते हैं’…ये ‘कर सकते हैं’ का भाव, संकल्प बनता हुआ उभर रहा है। इस बार ‘गणतंत्र दिवस’ समारोह की वजह से आपसे ‘मन की बात’, उसके समय में परिवर्तन करना, उचित लगा और इसीलिए, एक अलग समय तय करके आज आपसे ‘मन की बात’ कर रहा हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के करोड़ों विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के अनुभव के बाद मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि देश का युवा आत्म विश्वास से भरा हुआ है। छात्र हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षा देने जा रहे स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही फिजिकल एक्टिविटी के बारे में छात्रों को जागरूक करना चाहिए। पीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि देश का हर एक स्टूडेंट पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी में हिस्सा ले और वह शारीरिक रूप से फिट रहे।

Related Post

AK Sharma

सनातन संस्कृति में पर्व और त्योहार को प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर मनाए जाते: एके शर्मा

Posted by - November 7, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) गुरुवार को शाम 7:00 बजे लखनऊ में डालीगंज…
Deepotsav

दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी से मार्किंग प्रक्रिया का श्रीगणेश

Posted by - October 16, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में अयोध्या में शुरू हुआ दीपोत्सव (Deepotsav) अब आठवीं बार कीर्तिमान बनाने को तैयार…
CM Vishnudev Sai

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरवान्वित करने वाला: सीएम साय

Posted by - February 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से आज मंगलवार को यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वर्ल्ड कराटे…
हजारों मछलियां सड़क पर

कानपुर : मछलियों से भरा ट्रक पलटा, लोगों ने लूटी मछलियां और पुलिस ने खदेड़ा

Posted by - November 12, 2019 0
कानपुर। कानपुर में अर्मापुर थाना क्षेत्र स्थित गन फैक्ट्री रोड पर मंगलवार सुबह मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर…
कौन है निर्भया?

बलिया के सीएमओ ने निर्भया के दादा से किया सवाल- कौन है निर्भया, क्यूं गई दिल्ली?

Posted by - February 12, 2020 0
बलिया। निर्भया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे थे। इसके…