अमेरिकी दौरे से वापस लौटे पीएम मोदी, याद की तीन साल पहले की वह रात

781 0

नई दिल्ली। सात दिन के अमेरिकी दौरे से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश में भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ह्यूस्टन में प्रवासी भारतीयों के भव्य कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट दोनों पहुंचे। इस दौरान जिस तरह से अमेरिका में भारतीय समुदाय ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी, वह बहुत बड़ी बात थी।

इस मौके पर मोदी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लांच पैड पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक को यह कहते हुए याद किया कि तीन साल पहले इस दिन वह सारी रात नहीं सोए और फोन की घंटी के बजने का इंतजार करते रहे।

उन्होंने कहा, ” वह दिन भारत के बहादुर सैनिकों की जीत का प्रतीक था जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक किया और भारत का सिर ऊंचा किया। प्रधानमंत्री शनिवार रात को अमेरिका की यात्रा से यहां लौटे। अमेरिका में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा ‘हाउडी मोदी समेत कई कार्यक्रमों को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें..कप्तान विराट कोहली को पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने दी यह सलाह

प्रधानमंत्री ने कहा, ” 2014 में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद मैं संयुक्त राष्ट्र गया था। मैं अब भी संयुक्त राष्ट्र गया। इन पांच सालों में मैंने बहुत बड़ा बदलाव देखा। भारत के प्रति सम्मान, भारत के प्रति उत्साह बहुत बढ़ा है। यह 130 करोड़ भारतीयों की वजह से है।

यह भी पढ़ें..मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी लखनऊ की बेटी

Related Post

Electric Wheel

कुम्हारों को मिली नई रफ्तार: इलेक्ट्रिक चाक ने बढ़ाई आमदनी 5 गुना, उत्पादन 7 गुना तक

Posted by - October 16, 2025 0
वाराणसी : डबल इंजन की सरकार द्वारा कुम्भकारों को दिए गए इलेक्ट्रिक चाक (Electric Wheel) की रफ्तार ने उनका उत्पदान…
Deepotsav

दीपोत्सव 2025: सीएम योगी के नेतृत्व में अयोध्या बनेगी विश्व की दीप नगरी

Posted by - October 18, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में रामनगरी अयोध्या इस बार दीपों की ऐसी अलौकिक आभा में नहाएगी,…
Ashok Dinda

बंगाल चुनाव : भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा को मिली Y प्लस सुरक्षा

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की मोयना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा…
Delhi government

दिल्ली सरकार का बड़ा प्लान, अगले साल तक कॉलोनियों को मिलेगी ये सुविधा

Posted by - March 26, 2022 0
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार (Delhi government) अगले साल मार्च तक सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क, पानी की पाइपलाइन, सीवरेज नेटवर्क…