AK Sharma

पीएम मोदी ने एके शर्मा के कार्यों, दूरदर्शिता, अथक परिश्रम की सराहना की

489 0

लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने एके शर्मा (AK Sharma) की तारीफ करते हुए कहा कि वर्ष 2003 में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए राज्य स्तरीय जनसुनवाई के लिए जब गुजरात सरकार ने SWAGAT कार्यक्रम शुरू किया था। उन दिनों शर्मा (AK Sharma) गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव, आईएएस अधिकारी के रूप में मेरे साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्य करते थे।

उन्होंने सीएम आफिस में स्वागत कार्यक्रम के संचालन एवं इसकी व्यवस्था को संभालने में अपना अहम योगदान दिया। एके शर्मा (AK Sharma) ने उन दिनों के SWAGAT कार्यक्रम के अपने अनुभव एवं कार्यों को इकोनामिक टाइम्स में एक आर्टिकल लिखकर साझा किया है, जिसमें उन्होंने विस्तृत जानकारी दी है।

AK Sharma

कहा कि एके शर्मा (AK Sharma) जनप्रतिनिधियों की तरह जनसेवा करने के लिए आज उ0प्र0 में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री हैं। उन्होंने गुजरात में SWAGAT कार्यक्रम के संचालन में उन दिनों एके शर्मा द्वारा  किये गये कार्यों, दूरदर्शिता, अथक परिश्रम, सहयोग एवं क्षमता की सराहना की।

May be an image of 1 person, newspaper, magazine, poster and text

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात राज्य में स्वागत कार्यक्रम के 20 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में स्वागत कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए गुजरात सरकार के साथ स्वयं गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान स्वागत कार्यक्रम के संचालन में अपना अमूल्य सहयोग देने वाले अधिकारियों, गुजरात के नागरिकों की सराहना की और शुभकामनाएं दी।

Related Post

AK Sharma

प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली देने के लिए ऊर्जा विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा: एके शर्मा

Posted by - August 25, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति के…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी से मिला नेपाल का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल

Posted by - July 27, 2023 0
देहारादून। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) से भेंट की। उन्होंने भारत-नेपाल…