PM Modi patted CM Yogi on the back

सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी की थपथपाई पीठ

325 0

लखनऊ । शुक्रवार को नरेंद्र मोदी (PM Modi)  का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। भाजपा संसदीय दल और एनडीए के संसदीय दल ने पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता चुना लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पीएम मोदी को बधाई दी।

उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi)  के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई। सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोक सभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई।

प्रधानमंत्री मोदी जी (PM Modi)  के यशस्वी नेतृत्व में एनडीए परिवार ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ के निर्माण और 140 करोड़ परिवारीजनों की सेवा के लिए पूर्णतः संकल्पित है। भारत माता की जय।

पीएम मोदी (PM Modi)  ने थपथपाई सीएम योगी (CM Yogi)  की पीठ

सेंट्रल हॉल में इस कार्यक्रम में सीएम योगी भी उपस्थित थे। जब पीएम मोदी (PM Modi) को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया तो सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान जैसे ही सीएम योगी ने पीएम मोदी को बुके भेंट किया, पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपा दी।

लोकसभा नतीजों के बाद यह पहला अवसर था, जब सीएम योगी और पीएम मोदी (PM Modi)  की मुलाकात हो रही थी। ऐसे में पीएम मोदी का सीएम योगी की पीठ थपथपाना उनकी हौसलाअफजाई करना था, जो यह स्पष्ट संदेश है कि उत्तर प्रदेश के नतीजों को लेकर पीएम मोदी बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हैं और उन्हें सीएम योगी के नेतृत्व और उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है।

Related Post

जौनपुर एसपी सहित नौ पुलिस कर्मियों को वीरता व चार को राष्ट्रपति पदक, 73 को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक

Posted by - August 14, 2021 0
यूपी के जौनपुर के पुलिस अधीक्षक सहित नौ पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पदक और चार को राष्ट्रपति…
परमहंस दास को तपस्वी छावनी से हटाया

राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट पर साधु-संतों भिड़े,परमहंस दास को तपस्वी छावनी से हटाया

Posted by - November 16, 2019 0
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में अब कोई जमीन विवादित नहीं रही। इसके बाद अब वक्त आया…
cm yogi

बाराबंकी में केडी सिंह बाबू के निवास को म्यूजियम के रूप में किया जा रहा विकसितः मुख्यमंत्री

Posted by - November 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तमिलनाडु में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की प्रतिष्ठित…