पीएम मोदी ने लांच किया जल जीवन मिशन एप, कहा- लोग बदले अपनी आदतें, पानी बचाने के प्रयास जरूरी

581 0

नई दिल्ली। महात्मा गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जल जीवन मिशन एप को लांच किया। इस दौरान उन्होंने जल जीवन कोष (राष्ट्रीय जल कोष) भी लांच किया। उन्होंने इस दौरान जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से बातचीत भी की। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मणिपुर और गुजरात सहित देश के पांच राज्यों में जल जीवन मिशन के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने इस दौरान पानी समितियों और ग्राम पंचायतों के साथ संवाद भी किया।

प्रधानमंत्री ने आज जल जीवन कोष (राष्ट्रीय जल कोष) भी लॉन्च किया जिसमें कोई भी व्यक्ति, कोई भी संगठन, कोई कंपनी या यहां तक कि एक गैर सरकारी संगठन, चाहे वह भारत में हो या विदेश में, ग्रामीण क्षेत्र में एक स्कूल या एक नल के पानी का कनेक्शन लेने के लिए आंगनबाडी केंद्र या आश्रम आदि के लिए धन दान कर सकता है।

पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि पूज्य बापू और लाल बहादुर शास्त्री जी इन दोनों महान व्यक्तित्वों के हृदय में भारत के गांव ही बसे थे। मुझे खुशी है कि आज के दिन देशभर के लाखों गांवों के लोग ‘ग्राम सभाओं’ के रूप में जल जीवन संवाद कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने बहुत सी ऐसी फिल्में देखी हैं, कहानियां पढ़ी हैं, कविताएं पढ़ी हैं जिनमें विस्तार से ये बताया जाता है कि कैसे गांव की महिलाएं और बच्चे पानी लाने के लिए मीलों दूर चलकर जा रहे हैं। कुछ लोगों के मन में, गांव का नाम लेते ही यही तस्वीर उभरती है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि लेकिन बहुत कम ही लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर इन लोगों को हर रोज किसी नदी या तालाब तक क्यों जाना पड़ता है, आखिर क्यों नहीं पानी इन लोगों तक पहुंचता? मैं समझता हूं, जिन लोगों पर लंबे समय तक नीति-निर्धारण की जिम्मेदारी थी, उन्हें ये सवाल खुद से जरूर पूछना चाहिए था।

‘मैंने अधिकतर सूखे की स्थिति देखी’

उन्होंने आगे कहा कि मैं तो गुजरात जैसा राज्य से हूं जहां अधिकतर सूखे की स्थिति मैंने देखी है। मैंने ये भी देखा है कि पानी की एक-एक बूंद का कितना महत्व होता है। इसलिए गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए, लोगों तक जल पहुंचाना और जल संरक्षण, मेरी प्राथमिकताओं में रहे।

5 करोड़ घरों में पहुंचा पानी

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी से लेकर 2019 तक हमारे देश में सिर्फ 3 करोड़ घरों तक ही नल से जल पहुंचता था। 2019 में जल जीवन मिशन शुरू होने के बाद से, 5 करोड़ घरों को पानी के कनेक्शन से जोड़ा गया है। आज देश के लगभग 80 जिलों के करीब सवा लाख गांवों के हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। यानि पिछले 7 दशकों में जो काम हुआ था, आज के भारत ने सिर्फ 2 साल में उससे ज्यादा काम करके दिखाया है। मैं देश के हर उस नागरिक से कहूंगा जो पानी की प्रचुरता में रहते हैं कि आपको पानी बचाने के ज्यादा प्रयास करने चाहिए और निश्चित तौर पर इसके लिए लोगों को अपनी आदतें भी बदलनी ही होंगी।

Related Post

अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ आइपीएस तबादला

Posted by - February 28, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सूबे की कानून-व्यस्था की समीक्षा करने के बाद रविवार को एक आईपीएस सहित 28 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें वाराणसी के एसपी सुरक्षा भी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ कमिश्नरेट से दो एडीसीपी का भी तबादला किया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा के पद पर तैनात आइपीएस अफसर आदित्य लग्हे को वाराणसी में ही एएसपी क्राइम के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही राजेश कुमार सोनकर को एएसपी क्राइम आगरा से एएसपी देवरिया, डॉ. अरविंद कुमार को एएसपी क्राइम अलीगढ़ से एएसपी कन्नौज, दयाराम को एएसपी अमेठी से एएसपी चंदौली, रामसेवक गौतम एएसपी उत्तरी बाराबंकी से एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर, प्रेमचंद एएसपी चंदौली को एएसपी एसआईटी लखनऊ, राजेश कुमार तृतीय एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद को एएसपी सिटी सहारनपुर, अवधेश सिंह एएसपी जालौन को एएसपी उत्तरी बाराबंकी, विनोद कुमार एएसपी कन्नौज को एएसपी सोनभद्र, सुरेश चंद्र रावत एडीसीपी उत्तरी लखनऊ को एएसपी सिद्धार्थनगर, अखिलेश नारायण सिंह एएसपी उत्तरी मेरठ को एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, ओम प्रकाश सिंह सेकेंड एएसपी सोनभद्र को एएसपी शामली, अरुण कुमार दीक्षित पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस एएसपी नक्सल वाराणसी को एएसपी एडीजी वाराणसी जोन कार्यालय, मायाराम वर्मा एएसपी सद्धार्थनगर को एएसपी क्राइम आगरा, विनीत भटनागर एएसपी क्राइम सहारनपुर को एएसपी सिटी मेरठ, विनोद कुमार पाण्डेय एएसपी उन्नाव को एएसपी अमेठी, श्रवण कुमार सिंह एएसपी ट्रैफिक वाराणसी को एडीसीपी उत्तरी लखनऊ, आशुतोष शुक्ला एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर को डिप्टी कमाडेंट पीएसी बरेली, रामयश सिंह एएसपी देवरिया को डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज, राकेश कुमार सिंह डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज को एएसपी जालौन, शशि शेखर सिंह एएसपी डायल 112 को एएसपी उन्नाव, दिनेश कुमार पुरी एडीसीपी लखनऊ को एएसपी ट्रैफिक वाराणसी, प्रज्ञा मिश्रा एएसपी सीबीसीआईडी बरेली को एएसपी मध्यांचल बिजली, जेपी सिंह एएसपी डीजीपी मुख्यालय को एएसपी एटीएस लखनऊ, आलोक शर्मा एएसपी एटीएस को एएसपी सर्तकता अधिष्ठान, दिनेश यादव एएसपी एटीएस को एएससी एटीसी सीतापुर तथा अजय सिंह एएसपी क्राइम को एएसपी सिक्योरिटी वाराणसी के पद पर तैनाती मिली है।
CM Dhami

2047 का भारत आज के बच्चों के संकल्प से बनेगा – मुख्यमंत्री

Posted by - December 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज सरस्वती शिशु मंदिर, ताड़ीखेत में अध्ययनरत स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद किया।…
AK Sharma

कांवड़ मार्गों, शिविरों व पाण्डालों, शिवालयों एवं मंदिरों के आसपास विद्युत आपूर्ति बाधित न हो: एके शर्मा

Posted by - July 8, 2025 0
लखनऊ: श्रावण मास में 11 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की…