CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी नए व आधुनिक भारत का शिल्पी व निर्माता :योगी

3 0

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए व आधुनिक भारत का शिल्पी व निर्माता बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम के ‘विकसित भारत’ विजन की वैश्विक नेता भी जमकर सराहना कर रहे हैं, जिसमें अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ शासकीय योजनाओं का लाभ गरीब-वंचित, अन्नदाता किसान, महिला व युवा समेत समाज के हर तबके को मिलना सुनिश्चित हो रहा है। सीएम योगी ने पीएम मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए कहा कि पूरे देश के विकास कार्यों की जितनी समीक्षा प्रधानमंत्री करते हैं, उतनी तो कोई मंत्री अपने विभागीय कार्यों की भी नहीं करता। सीएम योगी ने रविवार को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल के संपूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा होली से ठीक पहले नमो भारत ट्रेन के साथ मेरठ मेट्रो का भी उपहार दिया जा रहा है। यह उपहार विकसित भारत की उस नींव को सुदृढ़ करने का नया माध्यम है, जिसमें अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से भारत की ताकत दिखती है। पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी। इसे तय करने में चार से पांच घंटे तक मशक्कत करनी पड़ती थी। दिल्ली दूर है, यह मानते हुए लोग थक-हार कर बैठ जाते थे और सोचते थे कि जाम में फंसना पड़ेगा। आज 12 लेन के एक्सप्रेसवे से दिल्ली व मेरठ जुड़े हैं। मेरठ से दिल्ली पहुंचने में मात्र 45-50 मिनट लगते हैं। आज प्रधानमंत्री जी ने नमो भारत रैपिड रेल व मेरठ मेट्रो का नया उपहार दिया है, जो इस दूरी को और घटा रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में नमो भारत, वंदे भारत, अमृत भारत के माध्यम से अत्य़ाधुनिक-सुरक्षित तेज पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं आज भारत की पहचान बन रही हैं।

पीएम मोदी ने शनिवार को ही गौतमबुद्ध नगर में सेमीकंडक्टर के नए प्लांट का शिलान्यास किया है, यानी हमारा भारत आने वाले समय की चुनौतियों को देखते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि पिछले दिनों नई दिल्ली में संपन्न इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। इस समिट में वैश्विक नेताओं ने पीएम मोदी के विजन और उसे धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की जमकर प्रशंसा की।

सीएम योगी (CM Yogi) ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के वक्तव्य का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने डिजिटल भारत की सफलता पर विस्तार से अपनी बात रखी। मैक्रों ने कहा कि भारत ने कुछ ऐसा बनाया जो दुनिया का कोई दूसरा देश नहीं बना सकता। 140 करोड़ लोगों की डिजिटल पहचान और वन हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर, जिसने 50 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत की सुविधा प्रदान की। मैक्रों का कथन प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता साबित करता है, जिनके विकसित भारत विजन में वंचितों को वरीयता के साथ-साथ शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत हर तबके को प्राप्त हो रहा है। आज पूरी दुनिया का ध्यान डिजिटल इंडिया की ओर आकर्षित हुआ है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री का अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रति दृष्टिकोण विकसित भारत की उस आधारशिला का विजन है, जिसकी दुनिया में चर्चा है। देश में नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन, मेट्रो का विस्तार, वंदे भारत, वाटरवे, एक्सप्रेसवे, और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की सुविधा बहुत तेजी से फैली है। आज हर कोई इसकी ताकत को महसूस कर रहा है। इसके जरिए जीवन को आसान किया गया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने देखा है कि 2014 के पहले देश कैसे चलता था। हाल में ही प्रधानमंत्री ने देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की मॉनीटरिंग करते हुए 50वीं बैठक की। इससे पहले बड़े प्रोजेक्ट्स की मॉनीटरिंग नहीं होती थी। आज विकास कार्यों की जितनी समीक्षा प्रधानमंत्री मोदी करते हैं, उतनी कोई मंत्री भी अपने विभागीय कार्यों की नहीं करता। अब देश में प्रगति नाम की आधुनिक व्यवस्था दिखाई दे रही है। प्रगति की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री जी द्वारा आइडिया दिया जाता है। यह पीएम मोदी की कार्यशैली है कि दशकों से लंबित 85 लाख करोड़ की परियोजनाएं मात्र 10 वर्ष में धरातल पर उतरी हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में बने यूपी के पहले खेल विश्वविद्यालय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ही इसका शिलान्यास किया था। यह विश्वविद्यालय अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा। कक्षाएं गत वर्ष प्रारंभ हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री जी का खेल संस्कृति पर विशेष जोर है। मेरठ का ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट) खेल आइटम ही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी लगभग तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री ने ही उसका शिलान्यास किया था। आज प्रदेशवासियों की इच्छा है कि खेल विवि व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से हो। इसी तरह केंद्रीय कैबिनेट ने हाल में नोएडा मेट्रो के नए रूट को स्वीकृति दी है।

Related Post

Maha Kumbh

अध्यात्म और भारतीय संस्कृति संग देशभक्ति की त्रिवेणी में भी लगेगी डुबकी

Posted by - January 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर: योगी सरकार के नेतृत्व में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में 16 जनवरी से ‘संस्कृति का महाकुम्भ’ (Sanskriti ka Maha…
CM Yogi

सत्य और जीवन के रहस्यों को समझाती है श्रीमद्भागवत कथा : सीएम योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 14, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सत्य और जीवन के रहस्यों…
#UPYogiBudget2023

Twitter पर 1 अरब, 20 करोड़ बार यूजर्स तक पहुंचा योगी का उपयोगी बजट, टॉप ट्रेंड हुआ #UPYogiBudget2023

Posted by - February 22, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को यूपी के इतिहास…
Home Guards

निर्वाचन ड्यूटी पर जाने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को किया जाएगा अग्रिम भुगतान

Posted by - April 19, 2024 0
लखनऊ । लोकसभा चुनावों की तैयारियों के साथ ही उत्तर प्रदेश शासन मतदान से जुड़े कर्मियों का भी पूरा ध्यान रख…