Film On PM Modi

…तो 21 सालों के दौरान पीएम मोदी ने नहीं ली कोई छुट्टी

1041 0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के कामकाज की शैली व अनथक परिश्रम के सभी लोग कायल हैं। उनके बारे में ताजा जानकारी यह मिली है कि उन्होंने बीते 21 सालों में कोई छुट्टी नहीं ली। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी(PM Modi)  ने बैठक में बताया कि इन 21 सालों में उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते और प्रधानमंत्री के तौर पर कभी कोई छुट्टी नहीं ली।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में पीएम मोदी(PM Modi) ने पार्टी सांसदों से देश और लोगों की भलाई के लिए सतत काम करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए काम को मैं श्रेष्ठ मानता हूं, क्योंकि यह बहुत बड़ी चुनौती थी। महामारी के दौरान भारत द्वारा किए गए काम की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनुसार प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि 110 देशों के नेताओं ने वर्तमान में जारी कोविड-19 महामारी के दौरान भारत द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की है।

पीएम (PM Modi) ने कहा कि कोरोना काल मुश्किल घड़ी थी। 130 करोड़ भारतीय एक-दूसरे के लिए खड़े थे। उन्होंने किसी को भी भूखे नहीं मरने दिया। सूत्रों ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे संसद के चालू सत्र में सभी बैठकों में सदन में मौजूद रहें। भाजपा संसदीय दल की बैठक को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी संबोधित किया।

Related Post

तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशी ब्लैक लिस्ट

तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशियों को किया ब्लैक लिस्ट, भारतीय वीजा भी रद्द

Posted by - April 2, 2020 0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने पर्यटक वीजा पर तब्लीगी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक…
CM Yogi

सपा ने ओबीसी समाज के लोगों का रोजगार छीना, भाजपा ने रोजगार उपलब्ध कराया: सीएम योगी

Posted by - July 29, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने कहा कि कालांतर में जिस तरह से विदेशी आक्रांताओं ने हिंदू समाज…
priyanka gandhi in baanke bihari temple

 बांके बिहारी की शरण में प्रियंका गांधी, किया मंदिर का देहरी पूजन

Posted by - February 23, 2021 0
मथुरा। कांग्रेस का उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) इन दिनों बेहद धार्मिक हो गई हैं।…