बाराबंकी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजे का किया ऐलान

626 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह इस हादसे से बेहद दुखी हैं। उन्होंने जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना को लेकर दुख जताया।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां डबल डेकर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा थाना देवा अंतर्गत माती क्षेत्र में हुआ है। बस में करीब 70 लोग सवार थे।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि ‘यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।’

सीएम योगी ने जताया दुख

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

हादसे में बस और ट्रक के उड़े परखच्चे

पुलिस ने बताया कि हादसे में 27 लोग घायल हो हुए हैं। इनमें कई लोग गंभीर रूप से भी घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। मौके पर एक जेसीबी भी पहुंची है। इसकी मदद से बस और ट्रक को अलग-अलग किया जा रहा है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस और ट्रक दोनों के परखच्चे उड़ गए।

Related Post

cm dhami

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यंग लीडर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्यमंत्री

Posted by - January 8, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित विकसित भारत यंग…
DM Savin Bansal

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट, मायने मेरी आपकी भूमिका और भी हो जाती है गहनः-डीएम

Posted by - August 31, 2025 0
देहरादून: लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना में प्रभावित परिवारों को भुगतान की जाने वाली अनुग्रह राशि और त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना…
Maha Kumbh

महाकुंभ-2025: योगी सरकार बना रही ‘सुरक्षित स्नान’ की ठोस कार्ययोजना

Posted by - October 21, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा को योगी सरकार सुनिश्चित करने जा रही है। विशेषकर…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय बजट काे सराहा, कहा बजट में हर वर्ग का रखा ख्याल

Posted by - July 23, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने केंद्रीय बजट (Union Budget) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री…