PM Modi

लता मंगेशकर चौक की सुंदरता देख पीएम हुए भाव विभोर

433 0

अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के उपरांत वापस एयरपोर्ट लौटते समय प्रधानमंत्री (PM Modi) सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चौक (Lata Mangeshkar Chowk) गए। गौरतलब है कि लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर 28 सितंबर 2022 को इसका उद्घाटन किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) वर्चुअल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अयोध्या में मौजूद थे। यहां 14 टन वजनी व 40 फ़ीट लम्बी वीणा लगाई गई है।

शनिवार को यहां वीणा के पास पहली बार पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भाव विभोर हो गए। उन्होंने वीणा को निहारकर यहां की अलौकिक छवि का दीदार किया। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी विस्तृत जानकारी भी ली।

रामोत्सव 2024: अयोध्या में मीरा के घर अचानक चाय पीने पहुंचे पीएम मोदी

उन्होंने (PM Modi) अयोध्या के समूचे जनमानस का यहीं से अभिवादन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को यहां देख जनता भी अभिभूत हो गई। यहां प्रभु सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के सुरों में श्रीराम के भजन भी गूंज रहे थे।

Related Post

Jaiveer Singh

कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह ने संभाला कार्यभार

Posted by - March 31, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने कल गोमतीनगर स्थित पर्यटन…
CM Yogi

चाभी नहीं प्रोडक्शन शुरू करें, यूपी के साथ पूरे उत्तर भारत के बाजार को है आपका इंतजारः सीएम योगी

Posted by - February 20, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लखनऊ में अशोक लीलेंड की इलेक्ट्रिक वाहन फैक्ट्री के भूमिपूजन कार्यक्रम…
AK Sharma

एके शर्मा ने नाला निर्माण का किया शिलान्यास, बोले- दूर हो गया लखनऊ का कोढ़

Posted by - April 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा आज उत्तरी विधानसभा क्षेत्र लखनऊ के फैजुल्लागंज…