आजादी की लड़ाई में भूमिका निभाई, देश के लिए जेल गए – सिंघवी

849 0

नई दिल्ली। वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर उठी राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार यानी आज सावरकर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई और देश के लिए जेल गए।

ये भी पढ़ें :-साध्वी प्राची ने कमलेश तिवारी की मौत के बाद बताया अपनी जान का खतरा 

आपको बता दें उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी के संदेशों के प्रसार के लिए हिंदी सिनेमा की हस्तियों की मदद लेने की खातिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि वह निजी तौर पर सावरकर की विचारधारा से सहमत नहीं हैं।

ये भी पढ़ें :-चुनाव के दौरान एक बार फिर चर्चा में आई पीली साड़ी वाली महिला 

जानकारी के मुताबिक ट्वीट कर कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर सावरकर की विचारधारा से सहमत नहीं हूं लेकिन इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता कि वह निपुण व्यक्ति थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में भूमिका निभाई, दलित अधिकारों की लड़ाई लड़ी और देश के लिए जेल गए। यह कभी नहीं भूलना चाहिए।

Related Post

CM Yogi congratulated Nitin Naveen on being appointed National President.

सीएम योगी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, दी बधाई

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ | 20 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त…

लगता है ‘साहब’ का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है- मंत्रिमंडल विस्तार पर मनीष सिसोदिया

Posted by - July 8, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को…