घर में लगाएं ऐसे पौधे, बनी रहेगी पॉज़िटिव एनर्जी 

247 0

पेड़-पौधों (Plants) का हमारे जीवन में स्वास्थायिक, आर्थिक और नैतिक महत्व के साथ साथ धार्मिक महत्व भी होता हैं। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को देवता मानकर उनकी पूजा की जाती हैं। इन पौधों का ज्योतिषीय रूप से सीधा जुडाव व्यक्ति की राशि से भी होता हैं। इसलिए अपने ग्रहों की स्थिति को अनूकुल बनाने के लिए व्यक्ति को अपनी राशी (Zodiac) के अनुसार पौधों को जल चढ़ाना चाहिए। तो आइये जानते हैं कौनसी राशी वाले जातकों को कौनसे पौधे की सेवा करनी चाहिए।

* मेष :

मेष राशि वाले मंगलवार को अपने राशि स्वामी मंगल के पेड़ लाल चंदन की पूजा करें और अपने वॉलेट में छोटा लाल चंदन का टुकड़ा रखें।

* वृष :

इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी के अनुसार गुलर के पेड़ की जड़ शुक्रवार के दिन घर लाना चाहिए। और सफेद कपड़े में बांध कर पैसे रखने के स्थान पर रखें। आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं आएगी।

* मिथुन :

मिथुन राशि के जातकों को बुध ग्रह के अनुसार घर में ऐसे पेड़-पौधे लगाने चाहिए जिनमें फूल ना आते हों। साथ ही कद में भी ये छोटे होने चाहिए।

* कर्क :

यदि आपकी राशि कर्क है तो आपका मुख्य ग्रह चन्द्रमा है। ऐसी स्थिति में शरीफा और रसभरी या खिरनी के पेड़-पौधे लगाना चाहिए व इन्ही फलों का दान करना चाहिए।

* सिंह :

यदि आपकी राशि सिंह है तो मुख्य ग्रह सूर्य है। अत: आपको मुख्य रूप से बेल का वृक्ष लगाना चाहिए और इसकी कमजोरी की स्थिति में बेल का फल दान करना चाहिए।

* कन्या :

इस राशि वालों का भी राशि स्वामी बुध है इसलिए इस राशि वालों को भी अपामार्ग की पूजा करनी चाहिए और घर में पैसों के साथ इसकी लकड़ी रखना चाहिए।

* तुला :

सफेद पलाश का पौधा इस राशि वालों को पैसे सें संबंधित लाभ देने वाला है। सफेद पलाश का फूल सफेद कपड़े में रख कर पैसों के साथ रखें तो आपका पैसा जरूर दुगना होने लगेगा

* वृश्चिक :

वृश्चिक राशि के जातक अपनी राशि के स्वामी मंगल ग्रह के लिए खैर के वृक्ष पर नित्य एक लोटा जल अर्पित करें मंगलवार के दिन लाल कपडे में खैर की जड़ या चन्दन की लकड़ी को लाकर अपनी तिजोरी में रखे।

* धनु :

यदि आपकी राशि धनु है तो गुरु आपका मुख्य ग्रह है। ऐसे में केले का पेड़ लगाना, उसकी पूजा करना और केले का दान करना चाहिए। इसके अलावा बरगद का पेड़ भी लगा सकते है।

* मकर :

मकर राशि के जातक अपनी राशि के स्वामी शनि ग्रह के लिए शमी के वृक्ष पर नित्य एक लोटा जल अर्पित करें। इस राशि के जातक काले कपडे में शमी के पेड़ की जड़ को अपनी तिजोरी में रखे, कार्यो से अवरोध दूर होने लगेंगे ।

* कुंभ-

कुंभ राशि का भी राशि स्वामी शनि है इसलिए इस राशि वालों को अपने वॉलेट में काले कपड़े में शमि पौधे की लकड़ी अपने साथ रखना चाहिए।

* मीन-

इस राशि के लोग पीले चंदन की लकड़ी अपने पैसे रखने के स्थान पर रखें तो पैसो का लाभ हमेशा मिलता रहेगा।

Related Post

मेलानिया

मेलानिया ने पहना जंपसूट, तो इंवाका का ये जलवा, डोनाल्ड का भी दिखा अलग अंदाज

Posted by - February 24, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ गुजरात के…
mamata banerjee wheelchair

पश्चिम बंगाल : व्हीलचेयर पर रोड शो में पहुंचीं CM ममता बनर्जी, बोलीं- मुझे अब भी बहुत दर्द है लेकिन…’

Posted by - March 14, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल होने के करीब चार दिन बाद TMC प्रमुख…
World Senior Citizen's Day

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर, 84 वर्ष की उम्र में एक शख्स ने दी कोरोना को मात

Posted by - August 21, 2020 0
ललितपुर। वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचने की सलाह विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा पहले ही दी जा चुकी है।…