Pink Buses

पूरी तरह महिलाओं के जिम्मे होगा पिंक बसों का संचालन

489 0

लखनऊ। पिंक बसों (Pink Buses) के संचालन के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही योगी सरकार जल्द ही महिला चालकों के दूसरे बैच की शुरुआत करने जा रही है। महिला चालकों के द्वितीय बैच के लिए कौशल विकाश मिशन द्वारा अनुमति प्राप्त हो गई है। इन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शेष 04 आवेदन और प्राप्त होने के बाद द्वितीय बैच का संचालन शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।

इन महिला चालको के आ जाने से पिंक बसों (Pink Buses) का संचालन लगभग महिलाओं द्वारा होने लगेगा जिससे प्रदेश की महिलाएं पहले से अधिक सुरक्षित यात्रा कर सकेंगी। उल्लेखनीय है कि पिंक बसों (Pink Buses) के संचालन के लिए सितम्बर 2022 से 21 महिला चालको का विभिन्न डिपो में प्रशिक्षण चल रहा है।

महिलाओं के लिए सुनिश्चित होगा सुरक्षित सफर

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करा चुकी 23 महिला अभियार्थियों में से 05 महिलाएं कानपुर नगर से जबकि एक-एक महिला कानपुर देहात, फतेहपुर, लखनऊ, रायबरेली. आगरा, फिरोजाबाद. औरैया, मैनपुरी, जालौन, चित्रकूटधाम, बस्ती, प्रतापगढ़, मेरठ, शाहजहांपुर, शामली आदि जनपदो से है।

गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार दे रही योगी सरकार

परिवहन मंत्री  ने बताया कि प्रथम बैच की 21 महिला चालक प्रदेश स्थित 09 प्रशिक्षण केन्द्रों (विकासनगर डिपो, किदवईनगर डिपो, फजलगंज डिपो, उन्नाव डिपो, अलीगढ़ डिपो, लोनी डिपो, कौशाम्बी डिपो, अवध डिपो, ताज डिपो आदि से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं जो जनवरी 2024 में 17 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर संचालन हेतु तैयार हो जाएंगी।

Related Post

CM Yogi targeted Priyanka Gandhi Vadra without naming her

कांग्रेस नेता फिलीस्तीन का बैग लेकर घूम रहीं, हम नौजवानों को इजराइल भेज रहेः सीएम योगी

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को अपने वक्तव्य के दौरान कई बार…
CM Yogi met governor

सीएम योगी ने राज्यपाल से की मुलाक़ात, भेंट की ‘रामकथा में नैतिक मूल्य’ पुस्तक

Posted by - May 15, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) से शिष्टाचार मुलाकात की और…
JE Vaccination

सीएम योगी ने दी जेई टीकाकरण को रफ्तार तो खत्म हुआ जापानी इंसेफलाइटिस का खौफ

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ। कभी पूर्वांचल में बच्चों के लिए काल बन चुका जापानी इंसेफलाइटिस (JE) आज पूरी तरफ से खात्मे की कगार…