Women

सत्संग में आई 3 महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, सीएम योगी ने प्रकट किया शोक

480 0

बदायूं: यूपी के बदायूं-मेरठ हाइवे पर शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। दहगवां के उस्मानपुर गांव में आज शुक्रवार को अनियंत्रित पिकअप ने सत्संग में आई तीन महिलाओं (Women) को रौंद दिया और मौत हो गई। शहर में सत्संग में भाग लेने पहुंची महिलाएं (Women) शौच के लिए सड़क पार रही थी, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं जनपद बुलंदशहर की रहने वाली थी।

बदायूं में हुए इस हादसे की खबर लगने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए है।

डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण हेतु एस. एस. संधु ने की बैठक

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बता दें कि दहगवां के उस्मानपुर गांव में हाइवे किनारे ही भोले बाबा का सत्संग चल रहा है, जिसमें भारी संख्या में लोग इकत्रित हुए। इसी में शामिल होने बुलंदशहर इलाके की महिलाएं भी उस्मानपुर गांव पहुंची थी। सुबह तीन महिलाएं शौच के लिए निकली थी, तभी यह हादसा हो गया। तीनों को सीएचसी दहगवां एवं सहसवान सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर, गाड़ी की तलाश में जुट गई है।

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई 05 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा बैठक

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार की बड़ी सौगात, निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब ₹85,000 तक की सहायता

Posted by - November 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्माण श्रमिकों के हित में बड़ा निर्णय…
Yogi

योगी सरकार की सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित 100 दिन पूरे होने का लेखा जोखा

Posted by - July 5, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित 100…
CM Yogi participated in Shri Shiv Mahapuran Katha

शिवावतार बाबा गोरखनाथ की तपोभूमि पर श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

Posted by - May 8, 2023 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर में बने नौ नवीन मंदिरों में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय…