पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल के दाम लगातार 27वें दिन स्थिर रहे, डीजल में बढ़ोत्तरी जारी

896 0

नई दिल्ली । डीजल की कीमत रविवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ दिल्ली में 82 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गयी, जबकि मुंबई में यह 80 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गयी। पेट्रोल के दाम लगातार 27वें दिन स्थिर रहे।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 517.63 अरब डॉलर नये रिकॉर्ड स्तर पर

 

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज डीजल की कीमत 15 पैसे बढ़कर 81.94 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। मुंबई में यह 14 पैसे  मंहगा होकर 80.11 रुपये प्रति लीटर बिका। कोलकाता और चेन्नई में डीजल का मूल्य 13-13 पैसे की वृद्धि के साथ क्रमश: 77.04 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर रहा जो अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।

दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार रही

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली————80.43(स्थिर)———-81.94(+15 पैसे)

कोलकाता———82.10(स्थिर)———-77.04(+13 पैसे)

मुंबई————-87.19(स्थिर)———-80.11(+14 पैसे)

चेन्नई————83.63(स्थिर)———-78.86(+13 पैसे)

Related Post

जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट

रामपुर: जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी नेता जयाप्रदा के खिलाफ रामपुर की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया…
CBI

CBI ने DHFL के बैंक ऋण धोखाधड़ी में मुंबई में 15 जगहों पर की छापेमारी

Posted by - June 22, 2022 0
मुंबई: दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DHFL), इसके निदेशक और इसके पूर्व सीएमडी से जुड़े 36,615 करोड़ रुपये के बैंक…