Lucknow

पेट्रोल-डीजल के दाम में 9वें दिन उछाल, मायावती हुई नाराज

611 0

लखनऊ: पेट्रोल-डीजल में लगातार हर दिन 80 पैसे की बढोतरी हो रही है। आज भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) ने 80-80 पैसे का झटका दिया है। गुरुवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन के 10वें दिन भी नए रेट जारी किए है। 10 दिन में लगातार 9वें दिन पेट्रोल डीजल में उछाल आया है। दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद 101.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है। लखनऊ (Lucknow) में पेट्रोल 101.66 और डीजल 93.22 में बिक रहा है। इस महंगाई को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

मायावती ने ट्वीट करके लिखा कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा आमचुनाव सम्पन्न होने के बाद अब तक उत्तर प्रदेेश सहित पूरे देश में डीजल व पेट्रोल आदि के कई बार दाम बढ़ चुके हैं, जिसकी सीधी मार गरीब एवं मध्यम वर्गो पर पड़ रही है। केन्द्र सरकार इसे कम करने हेतु उचित कदम ज़रूर उठाये।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: लखनऊ और चेन्नई का ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज होगा महामुकाबला

Related Post

PM Modi

अफगानिस्तान में भूकंप से गई 1000 से ज्यादा लोगों की जान, पीएम मोदी ने जताया दुख

Posted by - June 23, 2022 0
नई दिल्ली/काबुल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को कहा कि भारत (India) विनाशकारी भूकंप के मद्देनजर अफगान के…

J-K एनकाउंटर : शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, बडगाम में जवान शहीद

Posted by - February 19, 2021 0
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है।  जानकारी…
CM YOGI

केरल में CM योगी आदित्यनाथ बोले- UDF और LDF ने हमेशा केरल की जनता के ​साथ किया विश्वासघात

Posted by - April 1, 2021 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  गुरुवार को केरल में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को धार…