शाहरुख खान

कोरोना वायरस की जंग जीतने के लिए लोग आगे आएं : शाहरूख खान

1046 0

मुंबई । बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने कोरोना वायरस की जंग से निपटने के लिये लोगों से आगे आने की अपील की है।
कोरोना वायरस से जंग के लिए शाहरुख खान भी आगे आ गये हैं और उन्होंने इसके लिये उन्होंने हाल ही मे कईं घोषणाएं की हैं। अब उन्होंने एक  पत्र लिखकर लोगों से खास अपील की है।

कोरोना वायरस बीमारी को समझो, घर में रहो : अमिताभ बच्चन

शाहरुख खान की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली ने किया ट्वीट

शाहरुख खान के पत्र को उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली ने ट्वीट किया है। शाहरुख खान ने लिखा है कि इस समय हम सभी भारी संकट से गुजर रहे हैं, इसलिए सभी को एक साथ बहादुरी से खड़ा होना होगा। यह संकट इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला।

रात के बाद नई सुबह आएगी, दिन नहीं बदलेगा और तारीख बदल जाएगी

यह समय लेगा और हमें सहयोग करना होगा। इसलिए हम जितना भी एक दूसरे को सपोर्ट कर सकते हैं करें। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्र के नागरिक के तौर पर हमारा यह कर्तव्य है कि हमने जो भी पाया है उसे दें, इसलिए मैं संकट के इस दौर में अपना सर्वोत्तम देना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि आप भी यह करेंगे। हम सभी साथ आकर ही इस महामारी से लड़ सकते हैं। रात के बाद नई सुबह आएगी, दिन नहीं बदलेगा, तारीख बदल जाएगी।

Related Post

Twinkle Khanna

ट्विंकल खन्ना ने थिएटर में देखी मां डिंपल कपाड़िया की फिल्म टेनेट, दिया यह रिएक्शन          

Posted by - September 2, 2020 0
एक्ट्रेस-राइटर ट्विंकल खन्ना हाल ही में पति अक्षय कुमार के साथ लंदन पहुंची। दरअसल, अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म की…
Lab Mitra

काशी का मॉडल ‘लैब मित्रा’, प्रदेश भर में अब ‘लैब रिपोर्ट’ के नाम से हो रहा संचालित

Posted by - June 6, 2024 0
वाराणसी। मरीजों को पैथालॉजी जांच और उसकी रिपोर्ट के लिए सरकारी चिकित्सा इकाइयों के चक्कर न लगाना पड़े। इसी को…
COVID-19

कोविड के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

Posted by - June 23, 2022 0
नई दिल्ली: भारत में बढ़ते COVID-19 मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया आज गुरुवार को विशेषज्ञों की…