Mamta Banerjee

18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगेगा नि:शुल्क टीका : ममता बनर्जी

796 0

कोलकाता । पश्चिम बंगाल सरकार 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका मुफ्त में लगाएगी। ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि 5 मई से ऐसा किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने घोषणा की कि राज्य सरकार 5 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को मुफ्त टीके प्रदान करेगी।

ममता दक्षिण दिनाजपुर के तपन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा, 5 मई के बाद, चुनाव प्रक्रियाएं समाप्त हो जाएंगी और हम सार्वभौमिक टीकाकरण शुरू करेंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति और जो टीका लगवाने का इच्छुक है, वह बिना किसी लागत के टीका लगवा सकता है।

उन्होंने कहा, राज्य सरकार टीकाकरण की पूरी लागत वहन करेगी।

वहीं उन्होंने कहा, कोविड -19 मामलों में आई वृद्धि से निपटने के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था के साथ पर्याप्त बेड की व्यवस्था की गई है।

Related Post

pm modi

पीएम मोदी का पुर्तगाल दौरा रद्द, अगले महीने भारत-ईयू समिट में लेने वाले थे हिस्सा

Posted by - April 20, 2021 0
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को देश में संक्रमण…
राजनाथ सिंह

राजनाथ बोले- बच्चों का दोष नहीं, उन्हें गलत दिशा में बढ़ावा देने वाले हैं दोषी

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं, लेकिन कभी-कभी वह…
PM Modi

पीएम मोदी ने नमो घाट परियोजना के मॉडल का किया अवलोकन

Posted by - December 17, 2023 0
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने रविवार को कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लगे…