UPPCS (J)

PCS 2020 मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट

739 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2020 (PCS 2020) की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया. घोषित परीक्षा परिणाम में 487 रिक्तियों के सापेक्ष 845 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शनिवार को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा पीसीएस 2020 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। घोषित परीक्षा परिणाम में 487 रिक्तियों के सापेक्ष 845 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

लखनऊः वसीम रिजवी ने शिया धर्मगुरु पर लगाए गंभीर आरोप

आयोग द्वारा जारी सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 1 अप्रैल से शुरू होंगे, जिसके संबंध में विस्तृत सूचना अलग से दी जाएगी. यूपीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) 2020 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट-

अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सचिव जगदीश के अनुसार. परीक्षाफल आयोग के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है. 21 से 25 जनवरी 2021 के बीच प्रयागराज, गाजियाबाद और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित मुख्य परीक्षा में कुल 4589 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की सूचना अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद दी जाएगी।

परीक्षा परिणाम के संबंध में आरटीआई के तहत कोई आवेदन स्वीकार नहीं होंगे. यूपी के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के अधीन होगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए 5,95,696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्तूबर को 19 शहरों में आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 3,14,699 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

Related Post

Vidyanjali Portal

विद्यांजलि पोर्टल से परिषदीय विद्यालय का हो रहा ‘कायाकल्प’

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं अन्य शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना योगी सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। साथ ही परिषदीय…
cm yogi

लखनऊ के अलावा अन्य प्रमुख नगरों में भी होंगी कैबिनेट की बैठकें: योगी

Posted by - February 14, 2023 0
लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2023) के सफल आयोजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को मंत्रिमंडल के…
Ram Naresh Agnihotri

अवैध शराब बनाने, बेचने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई: रामनरेश अग्निहोत्री

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। यूपी के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री (Ram naresh Agnihotri) ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी होली…