प्यार में धोखा

इस राशि वाले पार्टनर अक्सर प्यार में देते हैं धोखा

869 0

नई दिल्ली। रिश्ते में आने के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है उसके मजबूती को बनाए रखना। कुछ पार्टनर का रिलेशनशिप में आने के बाद व्यवहार पूरी तरह से बदल जाता है। ऐसे लोगों को अगर पार्टनर से भरपूर खुशी न मिले तो रिश्ते खत्म करने में भी देर नहीं करते हैं। आज हम आपको कुछ खास राशियों वाले पार्टनर के बार में बताएंगे जो दिल तोड़ने में बहुत माहिर होते हैं। ऐसा भी नहीं है कि इन राशि वाले पार्टनर जानबूझ कर ये सब करते हैं, कई बार हालात ही ऐसे हो जाते हैं कि उन्हें रिश्ते को खत्म करना ही पड़ता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही अच्छे होते हैं, लेकिन इनका पार्टनर अगर इनके साथ कुछ गलत व्यवहार कर दे तो खैर नहीं। ऐसी स्थिति में ये लोग अपने पार्टनर को छोड़ने में थोड़ा भी समय नहीं लगाते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग कभी अपने पार्टनर को लेकर बेहद संजीदा हो जाते हैं। तो कभी उन्हें देखना भी पसंद नहीं करते हैं। इस राशि के लोगों को इस बात की बिल्कुल फिक्र नहीं होती कि उनके व्यवहार से सामने वाले का दिल टूट सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग स्वाभाविक तौर पर गुस्सैल होते हैं। यही वजह इन लोगों को अपने पार्टनर से दूर करता है। इनका गुस्सा कभी-कभार इनके रिश्ते पर भारी पड़ जाता है।

भारतीय मूल की महिलाओं ने अमेरिका में फहराया मेधा का परचम, जज नियुक्त 

मीन राशि

मीन राशि के लोग एक पहेली की तरह होते हैं, जिन्हें समझना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर इन पार्टनर को रिश्ते में खुशी और आजादी न मिले तो ये पार्टनर से दूर होने में थोड़ा भी समय नहीं लगाते हैं। हालांकि इस राशि के लोग अपने पार्टनर का चुनाव देख-परख कर ही करते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के लोग से भी जरा संभल कर रहें, क्योंकि इनके लिए खुद की खुशी बेहद मायने रखती हैं। अगर इन्हें अपने पार्टनर के साथ वो खुशी न मिलें, जिसकी इन्हें तलाश होती है तो यह उन्हें बिना झिझक के छोड़ सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोग परिस्थितियों के अनुसार काम करते हैं। अगर पार्टनर की कोई बात इनके लिए ठीक न हो तो ये उनके दिल को दुखाने में थोड़ा भी समय नहीं लगाते हैं।

Related Post

karela juice to control Diabetes

डायबिटीज को कंट्रोल करता है ये जादुई जूस, जानें बनाने का तरीका

Posted by - June 19, 2024 0
डायबिटीज (Diabetes) पेशेंट को अपने खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज शरीर में ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित…
Mamta Banerjee

 ममता ने मद्रास कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा- ‘कोरोना की दूसरी लहर के लिए नरेंद्र मोदी और EC जिम्मेदार’

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी(CM Mamata Banerjee) ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत…