पारले-जी

लॉकडाउन में पारले-जी 82 सालों का बिक्री का रिकॉर्ड टूटा, मार्केट शेयर करीब 5 फीसदी बढ़ा

1033 0

 

नई दिल्ली। आम आदमी बिस्कुट कहे जाने वाले पारले-जी ने मई में बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल कोविड-19 की महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाडन के दौरान बीच भले ही तमाम बिजनेस नुकसान झेल रहे हों, लेकिन पारले-जी बिस्कुट की इतनी बिक्री हुई है कि पिछले 82 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है।

भारत में कोरोना से रिकॉर्ड 331 लोगों की मौत, संक्रमण के 9987 नये मामले

हालांकि, कंपनी ने बिक्री के आंकड़े तो नहीं दिए, लेकिन ये जरूर कहा कि मार्च, अप्रैल और मई महीने पिछले आठ दशकों में उसके सबसे अच्छी रही है। बता दें कि मात्र 5 रुपये में मिलने वाला पारले-जी बिस्कुट का पैकेट सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने वाले प्रवासियों के लिए भी खूब मददगार साबित हुआ है। किसी ने खुद खरीद के खाया, तो किसी को दूसरों ने मदद के तौर पर बिस्कुट बांटे।

यह जानकारी पारले प्रोडक्ट्स के कैटेगरी हेड मयंक शाह ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि कंपनी का कुल मार्केट शेयर करीब 5 फीसदी बढ़ा है और इसमें से 80-90 फीसदी ग्रोथ पारले-जी की सेल से हुई है। बता दें कि साल 1938 से ही पारले जी बिस्कुट भारत में जाना पहचाना हुआ एक नाम है।

Related Post

CM Dhami

हर साल ’जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा, सीएम ने की घोषणा

Posted by - November 15, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को ओ.एन.जी.सी स्टेडियम, कौलागढ़ रोड देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री से मिले संसदीय राजभाषा की उप समिति के सदस्य व सांसद

Posted by - February 25, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) से मंगलवार को विधानसभा में संसदीय राजभाषा समिति गृह मंत्रालय की प्रथम उप समिति…
CM Dhami

पर्यटन से पहाड़ों में रुकेगा पलायन, होमस्टे, टैक्सी और होटल को मिलेगा सालभर रोजगार: मुख्यमंत्री

Posted by - January 14, 2026 0
उत्तरकाशी: शीतकालीन चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को वर्षभर रोजगार से जोड़ने की दिशा…