School Vehicles

8 जुलाई से अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएगा परिवहन विभाग

373 0

लखनऊ । स्कूली बच्चों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना योगी सरकार (Yogi Government) की शीर्ष प्राथमिकता है। ऐसे में सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले एसे सभी वाहनों (School Vehicles) की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण इत्यादि की वैद्यता की जांच कराएगा। इसके लिए 8 जुलाई से स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

मोटर यान नियमावली का नहीं कर पाएंगे उल्लंघन

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Ygi) द्वारा निर्देश प्राप्त है कि स्कूलों मे संचालित वाहनों (School Vehicles) की जनपदवार सूची परिवहन विभाग तैयार करें। पंजीकृत स्कूली वाहनों का सत्यापन परिवहन विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि फिट तथा अनफिट वाहनों की अलग-अलग सूची तैयार कर स्कूल प्रबंधकों एवं वाहन स्वामियों के साथ बैठक कर मानक के अनुरूप संचालन सूनिश्चित कराए।

परिवहन मंत्री ने बताया कि जानकारी मिली है कि प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मानकों के विपरीत बिना फिटनेस या स्कूल के नाम बिना पंजीकृत/अनुबंधित स्कूल वाहनों (School Vehicles)  का संचालन किया जा रहा। मारूती वैन, मैजिक, आटों, ई-रिक्शा में बच्चों को विद्यालयों एवं अभिभावकों की सहमती से स्कूल भेजा जा रहा है, जो कि मोटर यान नियमावली का उल्लंघन है। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रर्वतन दल अभियान चला कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

एक पखवाड़ा तक चलेगा अभियान

प्रदेश के परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन से जुड़े सभी अधिकारियों को 08 जुलाई से अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया जा चुका है।

बाढ़ से पहले योगी सरकार की तैयारियां मुकम्मल, 612 बाढ़ चौकियां स्थापित

लगभग 01 पखवाड़ा तक स्कूली वाहनों (School Vehicles) की फिटनेस, परमिट आदि का जांच अभियान चलाया जाएगा और नियम विरूद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Post

UPITS

प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों का ‘वैश्विक महाकुंभ’ बनेगा UPITS-2024

Posted by - September 14, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उद्यम प्रदेश’ बनाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
CM Yogi's honest recruitment system changed the fate of thousands of families

’सरकारी नौकरी की पहली पीढ़ी’, सीएम योगी की ईमानदार भर्ती प्रणाली से बदली हजारों परिवारों की तकदीर

Posted by - June 15, 2025 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड रविवार को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बना, जब पहली…

ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सख्ती

Posted by - November 29, 2021 0
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron variants) को लेकर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर…

ममता बनर्जी का भाजपा पर पलटवार, कहा- चुनाव के दौरान 1 हजार बाहरी गुंडे बंगाल में आए थे

Posted by - September 8, 2021 0
पश्चिम बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद एकबार फिर से सियासत शुरु हो गई है, ममता…
President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल को बनाया उम्मीदवार

Posted by - June 22, 2022 0
नई दिल्ली: भाजपा (BJP) संसदीय बोर्ड ने मंगलवार को ओडिशा (Odisha) से पार्टी की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति…