saina movie poster

फिल्म साइना के लिए ट्रेनिंग के दौरान रो पड़ती थी : परिणीति चोपड़ा

798 0
मुंबई। फिल्म साइना में अपने किरदार के बारे में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बताया कि एक समय ऐसा आया था जब उन्हें लगा कि वह साइना का किरदार नहीं निभा पाएंगी क्योंकि कई बार वह बैडमिंटन कोर्ट में ट्रेनिंग के दौरान रो पड़ती थीं।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी आगामी फिल्म साइना में बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल का किरदार निभा रही हैं। उनका कहना है कि एक समय ऐसा आया था जब उन्हें लगा कि वह साइना का किरदार नहीं निभा पाएंगी क्योंकि कई बार वह बैडमिंटन कोर्ट में ट्रेनिंग के दौरान रो पड़ती थीं।

परिणीति (Parineeti Chopra) ने पहले कहा था कि साइना नेहवाल को पर्दे पर निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वह दर्शकों के प्रतिक्रिया को लेकर चिंतित थीं। टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए एक वीडियो में, परिणीति यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि उन्हें कई बार अपने पर संदेह हुआ और उन्हें लगा कि वह यह किरदार नहीं निभा पाएंगी।

परिणीति  (Parineeti Chopra)ने कहा,’ऐसा कई बार हुआ जब मैं बैडमिंटन कोर्ट में रो पड़ती थी। ऐसा कई बार हुआ जब मैंने कहा था कि मैं यह फिल्म नहीं कर सकती हूं।

बता दें कि इससे पहले श्रद्धा कपूर ‘साइना’ में काम करने वाली थीं। हालांकि, कथित तौर पर हेल्थ की परेशानी को लेकर उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया।

साइना अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित है और 26 मार्च को सिमेमाघर में रिलीज होगी।

Related Post

rajendra chawla

‘एमएस धोनी’ के को-एक्टर ने सुशांत सिंह के काम करने के अंदाज़ को बताया परफेक्ट

Posted by - August 29, 2020 0
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ म​हेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम करने वाले राजेंद्र चावला इन दिनों…

टीवी एक्ट्रेस श्वेता निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप

Posted by - August 12, 2019 0
मुंबई। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। श्वेता तिवारी ने…
Anurag Kashyap

अनुराग कश्यप बोले- रवि किशन गांजा पिया करते थे, ये दुनिया जानती है

Posted by - September 19, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर बीते दिनों गोरखपुर से बीजेपी  सांसद रवि किशन ने लोकसभा में…
छपाक की ट्विटर पर धूम

छपाक की ट्विटर पर धूम : जानें कौन है दीपिका के साथ, कौन खिलाफ ?

Posted by - January 9, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने जबसे दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) जाकर अपना सपोर्ट किया है।…