AK Sharma

योगी सरकार में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं : एके शर्मा

45 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी के प्रथम मऊ आगमन पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) की उपस्थिति एवं सक्रिय नेतृत्व में भव्य और अभूतपूर्व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मऊ जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का अपार जनसमूह उमड़ पड़ा, जिसने प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस प्रकार प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने क्षेत्र महराजगंज को बाहुबलियों और माफियाओं से मुक्त कराया, उसी प्रकार हम सब मिलकर मऊ को भी पूरी तरह माफिया मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई नई शुरुआत नहीं है, बल्कि यह कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर और निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि योगी सरकार में माफियाओं के बड़े-बड़े गढ़ और वटवृक्ष गिराए जा चुके हैं। अब जो कुछ झाड़-झंखाड़ शेष हैं, उन्हें भी पूरी तरह साफ किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज स्थापित है और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। सरकार आम जनता की सुरक्षा और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एक कार्यकर्ता आधारित नेता हैं और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनता के विश्वास और सुशासन के बल पर वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि मऊ की जनता और कार्यकर्ताओं का यह प्रेम उन्हें अभिभूत करता है। उन्होंने कहा कि हम केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाते है कि कार्यकर्ताओं और जनता के बल पर भाजपा उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर,पूर्व विधायक विजय राजभर, जिला अध्यक्ष, चेयरमैन, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने मऊ में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और जनता के अटूट समर्थन को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

Related Post

CM Yogi reached Shringverpur in Prayagraj

महाकुम्भ के आयोजन स्थल को बताया था वक्फ की जमीन, पीएम मोदी ने मनमानी पर लगायी लगाम- सीएम योगी

Posted by - April 3, 2025 0
प्रयागराज। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि महाकुंभ (Maha Kumbh) की तैयारी के दौरान वक्फ बोर्ड ने दावा किया…

4 साल से डॉ. कफील निलंबित क्यों?- इलाहाबाद हाईकोर्ट का योगी सरकार से सवाल

Posted by - August 3, 2021 0
यूपी के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज से निलंबित डॉक्टर कफील खान के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार…
Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फर्जी बीएड डिग्री वाले 2823 अध्यापकों की बर्खास्तगी को बताया सही

Posted by - February 27, 2021 0
प्रयागराज। फर्जी बीएड डिग्री (Fake BEd Degree) वाले 2823 अध्यापकों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने…