Pandiram Mandavi of Garh Bengal awarded Padma Shri

गढ़बेंगाल के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, CM साय ने दी शुभकामनाएं

322 0

रायपुर। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी पंडीराम मंडावी (Pandiram Mandavi ) को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

मंडावी (Pandiram Mandavi ) द्वारा पारंपरिक गोंड और मुरिया समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों ने न केवल बस्तर की कला को राष्ट्रीय मंच दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने श्री मंडावी (Pandiram Mandavi ) को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की जनजातीय प्रतिभा और सांस्कृतिक समृद्धि का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि श्री मंडावी (Pandiram Mandavi ) जैसे कलाकारों ने अपनी साधना से यह सिद्ध किया है कि हमारी मिट्टी की कला विश्वपटल पर छा सकती है। यह पद्मश्री सम्मान बस्तर की लोकपरंपरा, शिल्प और सांस्कृतिक चेतना को राष्ट्रीय गौरव दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में मनाया जन्मदिन

Posted by - September 16, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में अपने जन्मदिन के अवसर पर पूजा-अर्चना…
Pushkar Singh Dhami

विद्यार्थियों के अभिरुचि के लिए विस्तृत योजना पर सरकार कर रही कार्य: सीएम धामी

Posted by - January 23, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि के अनुरूप हर संभव सहायता…
CM Dhami

उत्तराखंड बना निवेश और नवाचार का नया केंद्र: मुख्यमंत्री

Posted by - November 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज देहरादून में आयोजित टाइम्स ऑफ़ इंडिया के “डेस्टिनेशन उत्तराखंड 2.0” कॉन्क्लेव में…
निर्भया केस

जामिया हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Posted by - December 17, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामिया में हुए विरोध प्रदर्शन मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने…
Trinbago defeated Tallawah seventh time

ट्रिनबागो ने तल्लावाह को हरा कर कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सातवीं बार की जीत दर्ज

Posted by - September 2, 2020 0
आंद्रे रसेल के धमाकेदार अर्धशतक के बावजूद ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने जमैका तल्लावाह को 19 रन से हराकर (Trinbago defeated Tallawah…