भारत को 173 रन का लक्ष्य

पाक ने फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को दिया 173 रन का लक्ष्य

962 0

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में मंगलवार को अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए हैं। 43.1 ओवर में पूरी पाक टीम 172 रन पर धराशाई हो गई है। यह मैच जीतते ही भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज हैदर अली (56) और कप्तान रोहेल (62) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार अंतराल में विकेट गिरते ही रहे।

पाकिस्तान के आखिरी छह विकेट महज 26 रन पर गिरे

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज हैदर अली (56) और कप्तान रोहेल (62) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार अंतराल में विकेट गिरते ही रहे। भारत के लिए पेसर सुशांत मिश्रा ने 3 विकेट लिए। पेसर कार्तिक त्यागी और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली। पाकिस्तान के आखिरी छह विकेट महज 26 रन पर गिरे। उसकी शुरुआत भी खराब ही रही थी, यानी पूरे मैच में भारतीय गेंदबाज छाए रहे। पेसर ने धूम मचाया तो स्पिनर्स ने भी जमकर बवाल काटा।

जानें सेमीफाइनल तक भारत का सफर

इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम भारत अबतक मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय रही है। पहले मैच में श्रीलंका को 90 रन, दूसरे मुकाबले में जापान को 10 विकेट, तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 44 रन तो क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से धूल चटाते हुए टीम इंडिया ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। अब भारतीय शेरों की नजरें अपने पांचवें खिताब पर हैं।

भारत अंडर 19: प्रियम गर्ग (कप्तान), आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर, शुभांग हेगड़े, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, कार्तिक त्यागी, कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल, रवि बिश्नोई, शाश्वत रावत, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, सिद्धेश वीर।

पाकिस्तान अंडर 19: रोहेल नजीर (कप्तान), आमिर अली, अब्बास अफरीदी, अब्दुल बंगलजइ, आरिश अली खान, फहाद मुनीर, हैदर अली, इरफान खान, मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद शहजाद, कासिम अकरम, ताहिर हुसैन।

Related Post

मध्य प्रदेश हस्तशिल्प प्रदर्शनी

मध्य प्रदेश हस्तशिल्प की प्रदर्शनी में नए अवतार दिखीं चंदेरी-महेश्वरी साड़ियां

Posted by - March 14, 2020 0
लखनऊ। मध्य प्रदेश हस्तशिल्प की प्रदर्शनी मृगनयनी का उद्घाटन शनिवार को गोमती नगर विनीत खंड स्थित संगीत नाटक अकादमी की…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एसएसबी अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात

Posted by - May 11, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 57 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बनबसा का…
PM Modi, CM Dhami

देवभूमि को PM मोदी ने दी 2 बड़ी सौगात, CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार

Posted by - March 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविन्दघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे विकास…
TVSN Prasad

मुख्य सचिव ने चल रही भीषण गर्मी से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की

Posted by - May 29, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद (TVSN Prasad) ने राज्य में चल रही भीषण गर्मी से निपटने के लिए…
Anand Bardhan

कुम्भ के दौरान मुख्य घाटों में लगातार सफाई के लिए प्रणाली विकसित की जाए: मुख्य सचिव

Posted by - September 25, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरूवार को सचिवालय में कुम्भ 2027 (Kumbh 2027) की तैयारियों के सम्बन्ध…